
छत्तीसगढ़ में अमित शाह का दौरा! नक्सलवाद पर केंद्र का फोकस, शनिवार को बस्तर में पंडुम महोत्सव में शिरकत(photo-patrika)
Amit Shah visit CG: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार की रात छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। वे 7 फरवरी को राज्य दौरे पर रहेंगे और विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रविवार को अमित शाह रायपुर में नक्सलवाद की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति, मौजूदा हालात और आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर रवाना होंगे। बस्तर में वे पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह दौरा सांस्कृतिक और प्रशासनिक, दोनों दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।
अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब केंद्र सरकार द्वारा तय की गई 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने की डेडलाइन नजदीक आ चुकी है। इस समयसीमा का सार्वजनिक ऐलान खुद अमित शाह ने किया था। अब इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अंतिम चरण की रणनीति पर काम तेज हो गया है।
छत्तीसगढ़ समेत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन और एरिया डॉमिनेशन अभियान चला रहे हैं। डेडलाइन में सीमित समय बचने के कारण अमित शाह का यह दौरा सुरक्षा एजेंसियों के लिए मार्गदर्शन और दिशा तय करने वाला माना जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर 2025 को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होने बस्तर पहुंचे थे। एक बार फिर उनका बस्तर दौरा केंद्र सरकार की नक्सल नीति को लेकर गंभीरता को दर्शाता है।
Updated on:
04 Feb 2026 01:20 pm
Published on:
04 Feb 2026 01:19 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
