20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Foundation Day आज: राज्य अलंकरण का ऐलान, जानकी पुलस्त को शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान

Chhattisgarh Foundation Day: राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 1 नवम्बर को छह बजे राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समापन समारोह होगा।

2 min read
Google source verification

रायपुर. Chhattisgarh Foundation Day: राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में 1 नवम्बर को छह बजे राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समापन समारोह होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुईया उइके होंगी। अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) करेंगे। अलंकरण समारोह में 31 विधाओं में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 39 व्यक्ति और संस्थान सम्मानित होंगे।

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने रविवार को इनके नामों की घोषणा की। आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करने वाले बिलासपुर जिला अंतर्गत ग्राम लिम्हा निवासी जानकी प्रसाद पुलस्त को शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान दिया जाएगा। राज्योत्सव के कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी, जनप्रतिनिधि सहित अन्य वरिष्ठजन मौजूद रहेंगे।

इन्हें मिलेगा सम्मान
सम्मान- सम्मानग्रहिताओं के नाम

शहीद वीरनारायण सिंह सम्मान- जानकी प्रसाद पुलस्त, बिलासपुर
पंडित लखनलाल मिश्र सम्मान- कुंदनलाल गौर, दुर्ग

यति यतन लाल सम्मान- रामकृष्ण मिशन, नारायणपुर
गुण्डाधूर सम्मान- रोहिणी साहू, बिलासपुर

मिनीमाता सम्मान- डॉ. कल्पना देशमुख, दुर्ग
गुरु घासीदास सम्मान- पुरानिक लाल चेलक, दुर्ग

ठाकुर प्यारेलाल सिंह सम्मान- छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर
हाजी हसन अली सम्मान- रौनक जमाल, दुर्ग

पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान- विद्या राजपूत, रायपुर
पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान- नंदकिशोर तिवारी, बिलासपुर

चक्रधर सम्मान- प्रभंजय चतुर्वेदी दुर्ग, सुनील तिवारी रायपुर (संयुक्त रूप से)
दाऊ मंदराजी सम्मान- काशीराम साहू बिलासपुर, रेखा देवार मुंगेली

डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान- मुकेश चौधरी, रायगढ़
महाराजा अग्रसेन सम्मान- केएम नायडू, बस्तर

दानवीर भामाशाह सम्मान- भवानी साव रामलाल साव धर्मादा, मुंगेली
बिलासा बाई केंवटीन मत्स्य विकास पुरस्कार- अनिल कुमार साहू दुर्ग

संस्कृत भाषा सम्मान- डॉ. तोयनिधि वैष्णव, रायपुर
डॉ. भंवर सिंह पोर्ते सम्मान- जंगो रायतार समाज कल्याण, छत्तीसगढ़

महाराजा रामानुज प्रताप सिंहदेव सम्मान- एनटीपीसी थर्मल पॉवर स्टेशन जमनीपाली, जिला कोरबा, प्रसेनजीत साहा, वी. जनार्दनराव, रामलाल, दीपक कुमार पंडित।
बिसाहूदास महंत पुरस्कार- सुनील कुमार, राजाराम देवांगन, तुकाराम देवांगन, श्रीराम देवांगन (सभी जांजगीर चांपा से)

राजराजेश्वरी करूणामाता हाथकरघा प्रोत्साहन सम्मान- राजेश कुमार देवागंन, टीकाराम देवांगन (बलौदाबाजार-भाटापारा से)
देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार- ह्दय प्रकाश अनंत जांजगीर चांपा, अमोलदास टंडन दुर्ग

देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार- गौकरण दास बघेल दुर्ग
किशोर साहू सम्मान- मनमोहन सिंह ठाकुर, रायपुर

किशोर साहू राष्ट्रीय अलंकरण- अपूर्व बडग़ैय्या, मुंबई
धन्वंतरि सम्मान- डॉ. केबी श्रीनिवास राव, रायपुर

चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार- अम्बु शर्मा दंतेवाड़ा (प्रिंट मीडिया हिंदी), अंशुमन शर्मा (इलेक्ट्रानिक मीडिया हिंदी)
मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार- टिकेश्वर पटेल रायपुर (प्रिंट मीडिया अंग्रेजी)

पं. माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मक सम्मान- मृणाल पांडेय, मध्यप्रदेश
बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल सम्मान- ठाकुर भूपेंद्र प्रताप सिंह बलौदाबाजार, शमीम रहमान रायपुर

मिलेगी न्याय की तीसरी किस्त
राज्योत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त के रूप में 1500 करोड़ रुपए की राशि जारी करेंगे।

इण्डियन ओशन बैण्ड, कबीर कैफे सहित सुनील तिवारी और कविता वासनिक की प्रस्तृति
राज्योत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। शाम 4 बजे सुनील तिवारी एवं साथियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद शाम 5 बजे कविता वासनिक के दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में मुख्य अतिथियों के समक्ष रात 8 बजे से इण्डियन ओशन बैण्ड (दिल्ली) तथा कबीर कैफे-मुम्बई की प्रस्तुति से दर्शक मंत्र-मुग्ध होंगे।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Foundation Day: 21 बरस का छत्तीसगढ़, जानिए इतिहास और खास बातें