
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अफसरों के प्रभार बदले, यहां देखिए डिटेल
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 38 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 2 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कांकेर के उप पुलिस महानिरीक्षक विनीत खन्ना को रायपुर के नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा का उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर जशपुर के पुलिस अधीक्षक बालाजी राव सोमावार को कांकेर का नया उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। आईपीएस अफसरों के तबादले की देखें पूरी लिस्ट
बिलासपुर सकरी के सेनानी दूसरी वाहन छसबल के टीएस एक्का को रायपुर पुलिस मुख्यालय का उप पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर सुकमा में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात केएल ध्रुव को बिलासपुर सकरी के सेनानी दूसरी वाहन छसबल की जिम्मेदारी दी गई है।
बस्तर के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा को बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर बालोद के पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र सिंह मीणा को बस्तर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल को दुर्ग के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। जांजगीर-चांपा की पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को गरियाबंद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
अमित तुकाराम कांबले को सरगुजा (अंबिकापुर) का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे रायपुर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात थे।
कोरबा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा को रायगढ़ का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। सदानंद कुमार को बालोद के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले सदानंद नारायणपुर में सेनानी 16वीं वाहिनी छसबल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
गिरजा शंकर जयसवाल को पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। गिरजा शंकर इससे पहले सेनानी 13वीं वाहिनी छसबल कोरबा में तैनात थे।
Updated on:
30 Jun 2021 08:05 pm
Published on:
30 Jun 2021 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
