15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस कारण मानसून की रफ्तार हुई धीमी, Chhattisgarh में मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

उत्तर भारत ने गर्मी (summer) के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिसे देखते हुए छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में मौसम विभाग (meteorological department) ने लू (heat stroke) को लेकर आरेंज अलर्ट जारी (orange alert) कर दिया है। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग (weather department) ने मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

2 min read
Google source verification
weather department

इस कारण मानसून की रफ्तार हुई धीमी, Chhattisgarh में मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

रायपुर. उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी (Heavy heat) ने सोमवार को कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजधानी दिल्ली में पारा पहली बार 48 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम (weather) की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट (skymate) के मुताबिक सोमवार का दिन राष्ट्रीय राजधानी के अब तक के इतिहास का सबसे गर्म दिन रहा। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) की राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में पारा 45 डिग्री के पार रहा।

Read More : छत्तीसगढ़ में खुला 1800 साल पुरानी सभ्यता का रहस्य, यहां खुदाई में मिल रहे मौर्यकाल के अवशेष

भले ही मानसून को केरल में प्रवेश किए दो दिन हो गए हैं, लेकिन इसकी चाल धीमी पड़ गई है। क्योंकि कोस्टल एरिया में ऊपरी वायु में एक चक्रावात (cyclone) बना हुआ है। जैसे-जैसे चक्रावात नार्थ की ओर आगे बढ़ेगा, वैसे ही मानसून की गति बढ़ेगी।

फिलहाल मानसून दक्षिण कर्नाटक तक पहुंच चुका है। इधर, राजधानी में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन गर्मी बेतहाशा पड़ी। दोपहर में लू (heat stroke) की हवाएं चलने से लोग परेशान रहे। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग दिनभर बेहाल होते रहे। अधिकतम तापमान फिर से 45.2 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानी (meteorological department) एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमानों में रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा संभागों में वृद्धि हुई तथा शेष संभाग में विशेष परिवर्तन नहीं हुए। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा व बस्तर संभागों में सामान्य से उल्लेखनीय अधिक रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री रहा।

Read More : छत्तीसगढ़ में 11वीं सदी में बने इस मंदिर में विराजमान है विश्व के इकलौते तांत्रिक गणेश

मंगलवार को भी प्रदेश में दक्षिणी भाग में एक दो स्थानों में हल्की वर्षा (rainfall) या गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में एक दो स्थानों पर गरज चमक (thunder strome) के साथ अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। शाम या रात में आंशिक मेघमय (cloudy weather) रहने तथा गरज चमक के साथ तेज हवा या हल्की बौछारें (rain shower) पडऩे की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहेगा।













































रायपुर (Raipur) 45.229.8
माना एयरपोर्ट44.830.4
बिलासपुर 45.728.6
पेंड्रारोड44.527.1
अंबिकापुर 43.827.6
जगदलपुर37.922.7
दुर्ग45.228.6
राजनांदगांव44.6

30


Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News