
ips shocked of policeman work
रायपुर . एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित लोक लेखा शाखा के अकाउंटेंट चंदन टंडन को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के मुताबिक, लोक लेखा शाखा के अकाउंटेंट गरियाबंद के पशु चिकित्सालय दफ्तर के बाबू सुनील कुमार से उनके दफ्तर में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के सातवें वेतनमान के फिक्सेशन और सेवा बुक प्रमाणीकरण के लिए रिश्वत मांग रहा था।
दरअसल, राजधानी के पंडरी स्थित लोक लेखा शाखा उस वक्त हड़कंप मच गया। जब बुधवार सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम लोक लेखा शाखा के ऑफिस पहुंची। एसीबी की टीम सीधे लोक लेखा शाखा के अकाउंटेंट के ऑफिस में पहुंची, जहां उन्हें १0 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
कुछ दिन पहले गरियाबंद के पशु चिकित्सालय दफ्तर के बाबू सुनील कुमार ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से शिकायत की। उन्होंने कहा कि लोक लेखा शाखा के अकाउंटेंट ने उनसे उनके दफ्तर में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के सातवें वेतनमान के फिक्सेशन और सेवा बुक प्रमाणीकरण के लिए रिश्वत की मांग की थी। सुनील कुमार ने बताया कि अकाउंटेंट ने इसके लिए 10 हजार रुपए रिश्वत मांगे थे।
इस पर एसीबी की टीम ने सुनील कुमार की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अकाउंटेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की योजना बनाई। एसीबी की योजना के मुताबिक सुनील कुमार बुधवार सुबह लोक लेखा शाखा पहुंचा और अकाउंटेंट द्वारा मांगी गई रिश्वत की राशि १० हजार रुपए दिया। ऑफिस में पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने अकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर और उनके खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया।
Published on:
08 Nov 2017 02:37 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
