
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने आज राज्य अलंकरण सम्मान की घोषणा कर दी है। 36 विधाओं में सम्मान व राज्य अलंकरण ( Chhattisgarh State Awards ) के लिए चयनित हस्तियों का ऐलान हो गया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी घोषणा की। चयनित हस्तियां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के हाथों सम्मानित होंगे।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि ये पुरस्कार समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए दिए जा रहे हैं। ( Chhattisgarh State Awards ) राज्योत्सव के दौरान यह समारोह रायपुर में आयोजित होगा, जहां उपराष्ट्रपति इन सभी प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे।
राज्य अलंकरण/सम्मान के लिए चयनितों के नामों की घोषणा की
चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता पुरस्कार_ प्रिंट मीडिया_ भोलाराम सिन्हा (नवभारत)
चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता पुरस्कार_ इलेक्ट्रानिक मीडिया_ मोहन तिवारी (न्यूज 24 चैनल)
शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान (सामाजिक चेतना) _ बुटलू राम माथरा, नारायणपुर
यति यतनलाल सम्मान (अहिंसा एवं गौरक्षा) _ मनोहर गौशाला, खैरागढ़
मिनीमाता माता सम्मान (महिला उत्थान) _ सतनामी महिला जागृति समिति, दुर्ग
गुण्डाधुर सम्मान (खेल)_ सुश्री छोटी मेहरा, पंडरिया
ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार (सहकारिता) _ शशिकांत द्विवेदी, डोंगरगढ़
महाराजा प्रवीरचंद भांजदेव (खेल तीरंदाजी) _ विकास कुमार, बिलासपुर
पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान (सामाजिक, शैक्षणिक)_ वनवासी कल्याण आश्रम, जशपुर
मधुकर खेल स्मृति पत्रकारिता (प्रिंट मीडिया अंग्रेजी)_ मुकेश एस सिंह, रायपुर
दानवीर भामाशाह (दानशीलता)_ सुभाष चंद्र अग्रवाल, रायपुर
किशोर साहू सम्मान (सिनेमा) _ प्रकाश अवस्थी
देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार (लोककला) _ भगत गुलेरी
लक्ष्मण मस्तुरिया सम्मान (छत्तीसगढ़ी लोकगीत)_ निर्मला ठाकुर बेलचंदन, रायपुर
Updated on:
05 Nov 2024 03:35 pm
Published on:
05 Nov 2024 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
