3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोनडोंगरी वाटिका में पर्यटकों को दिखेगी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, कायाकल्प के बाद खुलेगा पर्यटकों के लिए

- 2 साल से पर्यटकों के लिए बंद वाटिका को 1 करोड़ 4 लाख की लागत से किया जाएगा दुरुस्त .- फंड जारी निर्माण कार्य शुरू होगा जल्द .  

2 min read
Google source verification
sondogri.jpg

रायपुर। मेंटीनेंस के अभाव में जर्जर होने के बाद पर्यटकों के लिए बंद की गई, सोनडोंगरी वाटिका पर्यटकों के लिए कायाकल्प के बाद खुलेगी। वाटिका में पहुंचने वाले पर्यटकों को वाटिका के अंदर छत्तीसगढ़ परंपरा की झलकियां देखने को मिलेगी। सोनडोंगरी वाटिका का कायाकल्प कैंपा मद से किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने इसका फंड रीलिज कर दिया दिया है। जल्द वाटिका में कायाकल्प शुरु होगा और इसको तय समय पर पूरा करने का निर्देश वन अफसरों ने जिम्मेदारों को दिया है।

वर्ष २०१० में शासन ने सोनडोंगरी में ५८ हेक्टेयर जमीन वन विभ्भाग को दी थी। शासन ने वन विभाग से इसमें वाटिका बनाने का निर्देश दिया था। २०१४ में वाटिका बनकर तैयार हो गई थी। पर्यटकों के लिए वाटिया में पाथवे, झूला, फिसलपट्टी आदि का निर्माण कराया था। लेकिन, देख-रेख की अभााव में वाटिका बर्बाद हो गई, तो उसे पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। वन विभाग के अधिकारियांे ने दोबारा वाटिका को कायाकल्प करने के लिए प्रोजेक्ट भेजा था, जिसे उच्च अधिकारियांे ने स्वीकृति दे दी। वाटिका के कायाकल्प के दौरान प्रदेश की संस्कृति को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य किया जाए, यह निर्देश अफसरों ने दिया है।

सैकड़ों पर्यटक आते थे रोजाना
अधिकारियों ने बताया कि वाटिका में रोजाना सैकड़ो पर्यटक आते थे। तोड-फ़ोड़ होने के बाद वाटिका की मरम्मत नहीं हुई और पर्यटकों के लिए उसे बंद कर दिया गया। अधिकारियों का कहना था कि बजट के लिए समय-समय पर शासन को पत्र लिखा जा रहा था, लेकिन शासन ही रखरखाव के लिए पैसे पास नहीं कर रही थी, इसलिए मरम्मत का काम नहीं हो पा रही थी। अब प्रोजेक्ट को वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वीकृति दे दी, जिसके बाद दोबारा वाटिका को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जा रहा है।

वाटिका को सुंदर बनाने के लिए विभाग ने १ करोड़ ४ लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया है। जल्द टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। काम पूरा होते ही वाटिका पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया जाएगा। वाटिका में प्रदेश की कलाकृति को भी लगाया जाएगा।

- बीएस ठाकुर, जिला वनमंडल अधिकारी ,रायपुर।

Story Loader