
ग्लोबल और इंडियन लिस्ट में RRR के नाटू-नाटू से एक कदम आगे था "मोहिनी" एल्बम का छत्तीसगढ़ी सॉन्ग बही बनाके...
रायपुर. इन दिनों देश-दुनिया में एसएस राजामौली निर्देशित ट्रिपलआर का गीत नाचू-नाचू (नाटू-नाटू) की चर्चा है। इस गीत ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का खिताब अपने नाम दर्ज किया। ऑस्कर के लिए भी भेजा गया है। वहीं, एक छत्तीसगढ़ी ओरिजनल सॉन्ग बही बनाके तैं देखना कइसे नचा डारे रे... भी किसी से कम नहीं। यह गीत नाचू से एक पायदान आगे था। यह हम नहीं कह रहे बल्कि यूट्यूब का ग्लोबल चार्ट कह रहा। हर रविवार को Youtube की ओर से ग्लोबल चार्ट जारी किया जाता है। इसमें दो कैटिगरी में गानों की ग्लोबल और इंडियन लिस्ट जारी होती है। मोहिनी एल्बम का गीत बही बनाके दो महीने तक ग्लोबल पर 95 और इंडियन लेवल पर 28वें क्रम पर रहा। नाचू 29वें क्रम पर था।
भिलाई निवासी तुषांत कुमार ने बताया, इस गाने में मैंने और मोनिका ने आवाज दी है। हम एक नेशनल म्यूजिक कंपनी के लिए गाना बना रहे थे। उस समय हमारा कोई गीत नहीं चल रहा था। तब मैंने मोनिका से कहा कि चार गाने लिखो। उन्होंने तीन लिखकर भेज दिया। मेरे आग्रह पर चौथा गाना भी लिखने लगी। 10 मिनट में चौथा गाना भी आ गया। उसी गीत पर हमने प्लान किया। कंपोजिंग भी मोनिका ने की। जब गाना रिलीज हुआ तो 24 घंटे में ही एक लाख व्यू आ गए। तब हमने नुक्कड़ में टी पार्टी की। 11वें दिन में गाना मिलियन क्लब में शामिल हो गया और 16वें दिन में दो मिलियन। इसके बाद लगातार बढ़ता गया और आज 136 मिलियन तक जा पहुंचा।
एक्टर ने सुनाई थी खुशखबरी
भिलाई निवासी लिरिसिस्ट कंपोजर और सिंगर मोनिका वर्मा ने बताया, एल्बम के एक्टर दीपक साहू ने फोन में बताया कि हमारा गाना Youtube के इंडियन लिस्ट के 65वें पायदान पर पहुंच गया है। चूंकि यह पहला कोई सीजी सॉन्ग था जो इस लिस्ट में शुमार था। आगे यह गीत बढ़ते हुए 28वें नंबर पर जा पहुंचा। उस वक्त नाचू-नाचू 29वें क्रम पर था। इस आधार पर हम यह कह सकते हैं कि हमारे यहां भी वर्ल्ड लेवल का म्यूजिक तैयार हो रहा है।
Published on:
27 Jan 2023 02:33 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
