
Saras Mela Event : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के साइंस कालेज ग्राउंड में मंगलवार को क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ किया। इस मेले का आयोजन 28 फरवरी तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, हमारी सरकार राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए राज्य में महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा, यह बड़ी बात है की राज्य के 28 लाख परिवारों की बहनें बिहान योजना से जुड़ी हैं, जो प्रदेश और देश को एक नई दिशा दिखाने में अपना योगदान दे रही हैं।
उन्होंने कहा, ऐसे मेलों से बहुत लाभ होता है, जिसे न सिर्फ लोग घूमने की नजर से आते हैं बल्कि इससे व्यापार में भी बढ़ावा होता है। इससे दूसरे लोगों को भी संबल मिलता है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी की वजह से आज देश विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में है। विकसित भारत बनाना है तो हमें विकसित छत्तीसगढ़ भी बनाना होगा और इसमें हमारी माताओं और बहनों का बड़ा योगदान रहने वाला है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत रियायती दर पर आम लोगों को भारत दाल और भारत आटा उपलब्ध कराने के लिए दो चलित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ऐसे आयोजनों से बहुत सारे उत्पाद एक स्थान पर मिल जाते हैं। इससे समूहों को व्यापार मिलता है और दूसरे लोगों को भी प्रेरणा भी मिलती है। उन्होंने कहा, पहले के समय में गांव उत्पादन केंद्र और शहर व्यापार का केंद्र थे, आज इसी की आवश्यकता है जो बिहान के माध्यम से पूरी होकर भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतर बना सकते हैं। ऐसे ही आयोजनों से समूहों को जोड़कर बड़ा काम किया जा सकता है।
Published on:
21 Feb 2024 10:36 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
