6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी और शाकम्भरी माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की

- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोसरिया मरार(समाज) महासम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कांकेर पहुंचे- 143 करोड़ 92 लाख रूपए के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

Google source verification

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोसरिया मरार(समाज) महासम्मेलन और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कांकेर जिले के ग्राम करप पहुंचे। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी और कोसरिया मरार (पटेल) समाज की आराध्या शाकम्भरी माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री का कोसरिया मरार (पटेल ) समाज के लोगों ने फूलों की माला तथा छिंद पत्ते के मौर से बना मुकुट पहनाकर किया स्वागत। पारम्परिक नृत्य कर स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने शाकम्भरी माता को नमन करते हुए की। सीएम ने कहा कि कांकेर जिले में निरंतर विकास कार्य जारी है, स्कूल कॉलेज खुल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज खोल रहे है, हाट बाजार में ग्रामीणों को इलाज मिल रहा है। पिछड़ा वर्ग के लिए विशेष छात्रावास कांकेर में खोला गया था, अब संभाग मुख्यालय और बड़े जिलों में भी पिछड़े वर्ग के लिए छात्रावास खोलने जा रहे है।
आज छत्तीसगढ़ में पूरे देश का 74प्रतिशत लघु वनोपज खरीदी हो रही है, जिसका वैल्यू एडिशन किया जा रहा है, वनांचल के लोग की बेहतर आय हो रही है। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में सर्वाधिक पुरस्कार जीतने पर कांकेरवासियों को बधाई दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 143 करोड़ 92 लाख रूपये के 95 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कांकेर जिला अस्पताल में स्थापित एमआरआई मशीन का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़