8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिटफंड कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी, 11 करोड़ से शुरू होगी बोली

एचबीएन डेयरीज एंड एप्लाइड लिमिटेड कंपनी की रायपुरा में दो एकड़ जमीन की नीलामी करने के लिए धमतरी कलेक्टर ने रायपुर कलेक्टर को पत्र दिया है। इसके तहत इसकी संपत्ति नीलाम की जाएगी। नीलामी से मिली राशि को धमतरी जिला प्रशासन के खाते जमा करवाई जाएगी।

2 min read
Google source verification
चिटफंड कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी, 11 करोड़ से शुरू होगी बोली

चिटफंड कंपनी की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी, 11 करोड़ से शुरू होगी बोली

चिटफंड कंपनी की संपत्ति की सबसे बड़ी नीलामी बुधवार को रायपुर तहसील कार्यालय में होने जा रही है। नीलामी के लिए अतिरिक्त तहसीलदार ज्योति सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार तक आए आवेदनों में पांच लोगों ने आवेदन किए हैं। एचबीएन डेयरीज एंड एप्लाइड लिमिटेड कंपनी की रायपुरा में दो एकड़ जमीन की नीलामी करने के लिए धमतरी कलेक्टर ने रायपुर कलेक्टर को पत्र दिया है। इसके तहत इसकी संपत्ति नीलाम की जाएगी। नीलामी से मिली राशि को धमतरी जिला प्रशासन के खाते जमा करवाई जाएगी। वहीं चिटफंड कंपनियों पर निरंतर की जा रही कार्रवाई में यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, क्योंकि इससे पहले इतनी अधिक राशि की संपत्ति की नीलामी नहीं की गई है। वहीं इस कंपनी की जमीन रायपुरा के मनुआस रियलिटी से लेकर सरोना सेतु तक है, जो कि लगभग 0.722 हेक्टेयर के करीब है।

कंपनी बना रही थी मॉल
रायपुरा इंद्रप्रस्थ से लगी हुई तकरीबन 17 हजार वर्गफुट जमीन पर एचबीएन डेयरीज एंड एप्लाइड लिमिटेड कंपनी मॉल बनाने की नींव रख चुकी थी। उसी समय कंपनी पर कार्रवाई कर शासन ने संपत्ति को सीज कर लिया। संपत्ति का अधिक मूल्य होने का कारण यह है कि यह व्यावसायिक उपयोग की भूमि है। नीलामी में खरीदने वाले व्यक्ति को इसका बकाया भू-भाटक रायपुर कलेक्टर कार्यालय को चुकाना होगा। इस नीलामी से रायपुर जिला प्रशासन को 5 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होगा।

42 चिटफंड कंपनियों के 1 लाख 93 हजार से ज्यादा आवेदन
जिले में 42 चिटफंड कंपनियों के कुल 1 लाख 93 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं। जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए चार कंपनियों की संपत्तियों को नीलाम कर तकरीबन 5.53 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई है, जिसमें से 4 करोड़ 14 लाख रुपए बांटे जा चुके हैं। प्रदेशभर में लगभग 274 चिटफंड कंपनियों ने 15 लाख से ज्यादा निवेशकों के पांच हजार करोड़ रुपये ठगे हैं। प्रशासन द्वारा धन वापसी के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। वहीं सभी जिलों में कंपनियों की संपत्तियों की पहचान कर नीलामी की प्रक्रिया की जा रही है।

खसरा नंबर कुल संपत्ति अनुमानित मूल्य
313/4 - 0.103 हेक्टेयर - 3,50,00,000 रुपये
288/52 - 0.250 हेक्टेयर - 3,50,00,000 रुपये
288/54 - 0.113 हेक्टेयर - 1,58,20,000 रुपये
288/56 - 0.250 हेक्टेयर - 1,44,20,000 रुपये
कुल आफसेट मूल्य - 10,02,40,000 रुपये

छह जिलों की संपत्तियां कुर्क करने की प्रकिया
रायपुर जिला प्रशासन द्वारा छह जिलों को पत्र लिखकर चिटफंड कंपनियों की संपत्तियां चिह्नित किया गया है। जिसमें धमतरी, कांकेर, कबीरधाम, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद शामिल हैं। इन जिलों में कंपनियों की संपत्तियों की पहचान कर नीलामी की प्रक्रिया की जा रही है,

इन कंपनियों की राशि मिली
- देवयानी प्रापर्टी प्राइवेट लिमिटेड की संपत्ति की नीलामी से 4 करोड़ 14 लाख 92 हजार 500 रुपये - धन वापसी
- शुष्क इंडिया कंपनी की संपत्ति कुर्की से 6 लाख 45 हजार रुपये की राशि मिली है। - अभी जिला प्रशासन के खाते में
- गोल्ड-कीइंफ्रावेंचर(डेसिड बेनीफिट फंड लिमिटेड) चिटफंड कंपनी की जमीन 81 लाख एक हजार रुपये में बिकी।- अभी जिला प्रशासन के खाते में
- निर्मल इफ्रोहोम की जमीन बेंच कर 51 लाख 51 हजार रुपए जमा हुए हैं। - अभी जिला प्रशासन के खाते में

फैक्ट फाइल
1लाख 93 हजार से ज्यादा आवेदन
4 कंपनियों की संपत्तियां हुई नीलाम
5.53 करोड़ रुपए मिले, एक की धन वापसी
17 कंपनियों की संपत्ति नीलामी बाकी
25 करोड़ रुपए तक होगी आय

अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई ने कहा कि कंपनी की संपत्ति की नीलामी आज की जाएगी। 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जिला प्रशासन को मिलने की संभावना है।
- विरेंद्र बहादुर पंचभाई, अपर कलेक्टर, रायपुर