रायपुर

बिलासपुर पहुंचे सीएम, बोले- गौठान से ग्राम स्वावलंबन का सपना हो रहा है पूरा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम सेलर में बने गौठान का निरीक्षण किया और इस अवसर पर आयोजित चौपाल में कहा कि गौठानों से ग्राम स्वावलंबन का सपना साकार हो रहा है। गौठानों के माध्यम से लगभग 7 हजार गांवों में 70 हजार एकड़ जमीन सुरक्षित हो गये हैं। इस जमीन से ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया हो रहा है।

less than 1 minute read
Jan 04, 2021
बिलासपुर पहुंचे सीएम, बोले- गौठान से ग्राम स्वावलंबन का सपना हो रहा है पूरा

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम सेलर में बने गौठान का निरीक्षण किया और कहा कि गौठानों के माध्यम से लगभग 7 हजार गांवों में 70 हजार एकड़ जमीन सुरक्षित हो गये हैं। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हो रही है। चौपाल में मुख्यमंत्री के समक्ष सेलर के जागृति महिला स्व-सहायता समूह और गणेश गुप्ता, दीपांगी एग्रो गु्रप के मध्य मशरूम क्रय-विक्रय के लिये एमओयू भी हुआ। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गौठान में बरगद का पौधा और गृहमंत्री ने पीपल का पौधा रोपण किया। इस अवसर पर गृह एवं जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, विधायक शैलेष पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।
बिना विवाद जमीन हो गई आरक्षित
सीएम बघेल ने कहा कि प्रदेश के सात हजार गांवों में गौठानों के लिए बिना विवाद के जमीन आरक्षित हो गयी है। इसके पहले अतिक्रमण हटाने के लिये भारी वाद-विवाद होता था। परंतु अब प्रदेश के गांवों में बनाये जा रहे गौठान ग्रामीणों की रोजी-रोजगार के साधन बन रहे हैं। गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट, साग-सब्जी, मुर्गी पालन, बकरी पालन, बतख पालन सहित अन्य रोजगारपरक गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिससे गांव के लोग रोजगार से जुड़ रहे हैं। गौठानों से ग्रामीणों, किसानों को अतिरिक्त आमदनी मिलने लगी है।
सीएम ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने पहले सेलर गौठान में वर्मी टांका, नाडेप टांका, मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, बतख पालन, मछली पालन सहित अन्य संचालित गतिविधियों का निरीक्षण कर महिला स्व-सहायता समूहों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें इन आर्थिक गतिविधियों से हो रहे फायदे के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री बघेल को गौठान पहुंचने पर ग्रामीणों खुमरी पहनाकर एवं हल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

Published on:
04 Jan 2021 06:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर