8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM बोले – कांग्रेस के जमाने में बहुत पैसा लीक होता था, अब जनता तक पूरा पहुंचता है

Lok Sabha Election 2024: साय का कहना है कि कांग्रेस के जमाने में तो बहुत पैसा लीक होता था। कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वयं स्वीकार करते हुए कहा था कि हम 1 रु दिल्ली से भेजते हैं, तो जनता तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा हो जाता है, 85 पैसे का लीकेज हो जाता हैl
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Apr 2024, 9:30 AM IST

cm_vishnudeo_say.jpg

,,

CG Loksabha Election 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के गरीबी उन्मूलन के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि पहले हर गरीब का खुद का बैंक खाता भी नहीं होता था और इससे सरकारी पैसा सीधे उन तक पहुंचता भी नहीं था, विकास तो दूर की बात है।

साय का कहना है कि कांग्रेस के जमाने में तो बहुत पैसा लीक होता था। कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्वयं स्वीकार करते हुए कहा था कि हम 1 रु दिल्ली से भेजते हैं, तो जनता तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसा हो जाता है, 85 पैसे का लीकेज हो जाता हैl इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन-धन खाता खुलवाया, ताकि शत-प्रतिशत पैसा जनता तक पहुंचे। साय ने कहा कि मोदी ने अपने कार्यकाल के पहले पांच साल गरीबों के लिए काम किया। गरीबों को पक्का मकान देने का काम, गरीबों के घर में बिजली पहुंचाने का काम, गरीबों का खाता खोलने का काम किया।

यह भी पढ़े: कांग्रेस प्रत्याशी का जहरीला बयान, कहा - ’नरेंद्र मोदी मरेगा, लखमा जीतेगा’

साय बुधवार 10 अप्रैल को मध्यप्रदेश के मंडला में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से गैस सिलेंडर देने का काम किया, आज इसका नाम सभी जानते हैंl साय बोले - जनसंघ के समय हम लोग राम मंदिर के लिए नारा लगाते थे, जम्मू -कश्मीर से धारा 370 हटाने कि बात करते थे, मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ट्रिपल तलाक हटाने की बात करते थे, तो ये सब काम पूरा करने बड़े निर्णय दूसरे कार्यकाल में मोदी ने लिया। 500 वर्षों के संघर्ष एवं लाखों हिंदुओं के बलिदान के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर बनाने का निर्णय दिया, पर इसे लागू कराने का काम मोदी ने किया। आज भगवान राम भव्य मंदिर में विराज रहे हैंl

Election 2024: साय ने कहा - हमारे विरोधी बोलते थे कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हट ही नहीं सकती, खून की नदियां बह जायेंगी, लेकिन आपने देखा कि मोदी के सूझ-बूझ के कारण धारा 370 शांतिपूर्वक हट गई। साय बोले मोदी के 24 में से 18 घंटा जनता के लिए काम करते हैंl आज दुनिया में भारत का डंका मोदी के कारण बज रहा हैl 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रहा हैl विदेशों में जब बैठकें होती हैं तब रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति भी मोदी से हाथ मिलाने के लिए आतुर रहते हैंl कई देश के प्रधानमंत्री मोदी का चरण छूते हैंl ये भारत का मान और सम्मान बढ़ाने का काम मोदी ने किया हैl

यह भी पढ़े: Lok Sabha Election 2024: PM मोदी के बाद छत्तीसगढ़ आएंगे राजनाथ सिंह व शाह, यहां जनसभा को करेंगे संबोधित...तैयारी में जुटी BJP