8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2024: मोदी के बाद आएंगे राजनाथ सिंह व शाह, यहां जनसभा को करेंगे संबोधित…तैयारी में जुटी BJP

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं का चुनावी दौरा तेज होने वाला है। 13 अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर लोकसभा क्षेत्र के और कोंडागांव औरदंतेवाड़ा विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Apr 2024, 8:33 AM IST

visit_of_pm_modi_rajnath_singh_amit_shah.jpg

CG Loksabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं का चुनावी दौरा तेज होने वाला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 13 अप्रैल को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कोंडागांव और दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, अगले दिन 14 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजनांदगांव में चुनावी सभा करेंगे।

यह भी पढ़े: सनातन विरोधियों को CM का जवाब, आदिवासी से बड़ा कोई हिंदू नहीं

बता दें कि बस्तर सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना इसलिए भाजपा ने इस सीट पर ज्यादा से ज्यादा शीर्ष नेताओं की चुनावी सभा कराने का निर्णय लिया है। एक दिन पहले 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर के आमाबाल में चुनावी सभा की थी। चार दिन बाद फिर से केंद्रीय मंत्री रक्षा मंत्री की चुनावी होगी। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय के लिए प्रचार करेंगे। राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा अहम माना जा रहा है। राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा! कर्मचारियों से भरी बस खदान में गिरी, 11 लोगों की मौत, PM और CM ने जताया दुख