बस में मौजूद श्रमिकों को स्वास्थ्य केंद्र भेजने का इंतजाम किया गया। घायलों की संख्या इतनी अधिक थी, कि एंबुलेंस कम पड़ रही थी। घायलों में कितने की मौत हो चुकी है, यह चिकित्सक जांच के बाद ही घोषित करेंगे। मौजूद लोगों की माने तो आधा दर्जन से अधिक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इनके बचने की उम्मीद नहीं है। सूचना मिलते ही मौके पर कुम्हारी के थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। साथ ही घायलों को कुम्हारी के उप स्वास्थ्य केंद्र से एम्स और मेकाहारा के लिए रवाना किया गया।