
रेलवे स्टेशन के कैफे लाइट होटल में दो गुटों में मारपीट (फोटो सोर्स- पत्रिका)
Crime News: रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित कैफे लाइट होटल में शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 5 से 6 युवक आपस में लात-घूसे चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के दौरान युवकों ने होटल की कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकीं, जिससे होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हाथापाई होती रही। इस दौरान कुछ युवकों के कपड़े भी फट गए। घटना के वक्त होटल में मौजूद अन्य लोग भी घबरा गए और स्थिति को संभालने की कोशिश करते नजर आए। हालांकि, मारपीट के दौरान मौके पर न तो जीआरपी का कोई जवान पहुंचा और न ही आरपीएफ की टीम वहां मौजूद थी।
बताया जा रहा है कि यह विवाद लड़कियों पर कमेंट करने को लेकर शुरू हुआ। जीआरपी के अनुसार एक गुट द्वारा की गई टिप्पणी से नाराज होकर दूसरे गुट के युवकों ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान कुछ युवक शराब के नशे में भी थे, जिससे विवाद और ज्यादा बढ़ गया।
घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते हुए और लात-घूसे मारते हुए नजर आ रहे हैं।
होटल में मारपीट की जानकारी मिली है, अबतक किसी भी गुट ने एफआईआर नहीं कराई है। होटल मैनेजर द्वारा भी अब तक शिकायत नहीं की गई है। इसलिए मैनेजर को बुलाया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। - भूपेंद्र राठौर, जीआरपी प्रभारी, रायपुर
Updated on:
16 Mar 2026 03:46 pm
Published on:
15 Mar 2026 01:22 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
