1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Crime: ग्राहक की तलाश कर रहे तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख का चिट्टा और वाहन जब्त

CG Crime: गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो अंतरराज्यीयी तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है।

2 min read
Google source verification
CG Crime: ग्राहक की तलाश कर रहे तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 11 लाख का चिट्टा और वाहन जब्त

तीन हेरोइन तस्कर गिरफ्तार (Photo Patrika)

CG Crime: रायपुर पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी में ग्राहक तलाश रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीडीह स्थित स्टार वैली स्कूल के पास की गई। पुलिस ने एक थार से 18.38 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के बरामद किया। तस्करों के पास मिले वाहन के साथ ही चिट्टा और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इनकी कुल कीमत लगभग 11 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस उपायुक्त, पश्चिम क्षेत्र संदीप पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा, सहायक पुलिस उपायुक्त आजाद चौक इशू अग्रवाल और सहायक पुलिस उपायुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी न्यू राजेंद्र नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस को 29 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमलीडीह में एक काले रंग के वाहन में तीन व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा।

तलाशी लेने पर वाहन में चिट्टा मिला। आरोपियों की पहचान दीपक कोसरिया, खालिद खान न्यू राजेंद्र नगर और प्रतीक छुईखदान, जिला खैरागढ़ के रूप में हुई। तीनों को गिरफ्तार कर न्यू राजेंद्र नगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड ङ्क्षलक के आधार पर अन्य आरोपियों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि तस्करों के राजधानी में और किन लोगों से ङ्क्षलक हैं।

5 किलो गांजा के साथ यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो अंतरराज्यीयी तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की है।

पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता की संयुक्त निगरानी में यह अभियान चलाया गया। 29 अप्रैल को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट टीम को सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन एक्सप्रेस वे रोड स्थित पानी टंकी के पास दो व्यक्ति बैग में गांजा रखकर बेचने की फिराक में हैं।

नशा कारोबारी पर पिट एनडीपीएस का शिकंजा

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी वेस्ट जोन के निर्देशन में चलाए जा रहे ’’सूखे नशे के विरुद्ध अभियान’’ के तहत आदतन मादक पदार्थ कारोबारी जावेद उल्ला पर बड़ी निवारक कार्रवाई की गई है। मादक पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जावेद उल्ला के विरुद्ध डिटेंशन ऑर्डर जारी हुआ है। यह आदेश न्यायालय आयुक्त सह निरुद्धकर्ता अधिकारी रायपुर संभाग महादेव कावरे ने पारित किया।

थाना टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के आपराधिक इतिहास, मादक पदार्थों के व्यापार में सतत संलिप्तता और समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए प्रस्ताव तैयार किया। तथ्यों और साक्ष्यों पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने डिटेंशन ऑर्डर पारित किया। आरोपी को तीन माह के लिए केंद्रीय जेल भेजा गया है।