2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समोसा दुकान में काम करता था कोरोना संक्रमित युवक, रोज जाता था शराब खरीदने

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में फिर एक कोरोना संक्रमित युवक मिला। वह नूरानी चौक पर समोसे की दुकान पर काम करता था और हर दिन तलब मिटाने के लिए शराब खरीदने के लिए शराब दुकान जाता था। स्वास्थ्य विभाग ने 20 नजदीकियों के सैंपल जांच के लिए भेजा है और कॉन्टेक्ट हिस्ट्री तलाशने में जुटा है।

2 min read
Google source verification
समोसा दुकान में काम करता था कोरोना संक्रमित युवक, रोज जाता था शराब खरीदने

सड्डू में गुरुवार को कोरोना संक्रमित युवक पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे करती हुई।

रायपुर. राजधानी के वृंदावन बीएसयूपी ब्लॉक-5 सड्डू में गुरुवार को कोरोना संक्रमित युवक पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके पत्नी, ब'चे समेत 20 लोगों के सैंपल लेकर आरटी-पीसीआर से जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। उसके नजदीकियों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। उस क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे के लिए तीन सदस्यीय 27 टीमें गठित की गई है। टीम में एक एनएम और दो मितानिन शामिल हैं।

युवक कैसे संक्रमित हुआ, इसकी जांच की जा रही है। युवक नूरानी चौक स्थित समोसा दुकान में काम करता था। इसके अलावा वह शराब खरीदने शराब दुकान भी रोजाना जाता था। युवक वृंदावन बीएसयूपी ब्लॉक-5 के फस्र्ट फ्लोर पर रहता था। विगत 4 दिनों पहले थर्ड फ्लोर पर शिफ्ट हुआ था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पत्नी की तबीयत खराब होने पर तीन दिन पहले जांच के लिए युवक आंबेडकर अस्पताल आया था। उसे भी सर्दी-खांसी की शिकायत थी, जिसके बाद युवक को कोविड-19 वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा दिया था। गुरुवार शाम रिपोर्ट आने पर युवक पॉजिटिव पाया गया। उसे माना सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवक शराब का आदी था और वह शराब खरीदने के लिए शहर के दुकान पर भी गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक से पूछताछ कर कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री तलाशने में जुटी हुई है।

शहर के कई जगहों पर गया है युवक
यूनानी चौक स्थित चाय-समोसा के ठेले पर कोरोना संक्रमित युवक काम करता था। विगत तीन दिनों पहले दुकान से वह 20 समोसे लेकर गया था, लेकिन बेच नहीं पाया। ठेला मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया, तो वह बेरोजगार हो गया था। डॉ. मीरा बघेल, सीएमएचओ, रायपुर ने बताया कि युवक के नजदीकी 20 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। टीम भी सर्वे काम में जुट गई है। युवक के कॉन्टेक्ट हिस्ट्री का अभी तक पता नहीं चल पाया है, पूछताछ की जा रही है। युवक को टीवी की भी बीमारी है।

Story Loader