
43 दिन पहले सर्वाधिक कोरोना ग्रोथ रेट वाला छत्तीसगढ़ अब 0.59 प्रतिशत के साथ 27वें नंबर पर
रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों (Corona patient recovery rate) के स्वस्थ होने का ग्राफ तेजी से ऊपर चढ़ रहा है। बुधवार को 2,360 संक्रमितों की पहचान हुई। वहीं प्रदेश में 1,852 मरीजों ने कोरोना को हराया। जिसके साथ ही स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 1.40 लाख के पार जा पहुंची है। रायपुर में 209 मरीज मिले। रायपुर में बीते 6 दिनों में 24 घंटे में होने वाली सैंपलिंग में संक्रमित मरीजों की संख्या 300 के अंदर सिमट कर रह गई है, जो अच्छे संकेत हैं।
रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में मरीज कम मिलने की वजह से ही रिकवरी रेट 83.7 प्रतिशत पर जा पहुंचा है। मगर, जांजगीर चांपा और रायगढ़ ऐसे 2 जिलें हैं जहां रायपुर से अधिक मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को 6 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई। मगर, बीते दिनों हुई 38 मौतों को बुधवार को जोड़कर जारी किया गया। अब तब 1,628 मौतें हो चुकी हैं, जो रविवार को 1,500 थीं।
जानकारों का कहना है कि प्रदेश और रायपुर में पीक निकल गया है, इसलिए कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है। हालांकि प्रदेश में भी सैंपल कलेक्शन की संख्या में कमी आई है। रायपुर में बीते 6 दिनों में 24 घंटे में होने वाली सैंपलिंग में संक्रमित मरीजों की संख्या 300 के अंदर सिमट कर रह गई है, जो अच्छे संकेत हैं।
प्रदेश में अब तक
1,67,639- कुल संक्रमित
25,795- एक्टिव
1,40,216- डिस्चार्ज
1,628- मौत
Updated on:
22 Oct 2020 11:13 am
Published on:
22 Oct 2020 11:13 am
