scriptपति ने बच्चों के सामने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म का केस वापस लेने बना रहा था दबाव | Crime in Raipur: Man brutally kills wife in front of 3 kids in Raipur | Patrika News
रायपुर

पति ने बच्चों के सामने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म का केस वापस लेने बना रहा था दबाव

रायपुर में हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का केस वापस लेने से इनकार करने पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

रायपुरSep 30, 2019 / 08:38 pm

Ashish Gupta

crime_news_1.jpg
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का केस वापस लेने से इनकार करने पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय आरोपी के बच्चे घर में थी। सुबह मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से बच्चे सदमे में हैं।

घर पर पति के सामने अनजान महिला को देख भड़क उठी पत्नी, फिर जमकर की धुनाई

दरअसल, यह मामला रायपुर के सरस्वती नगर इलाके का है। पुलिस के मुताबिक कोटा के महंत तालाब के पास रहने वाले मोहम्मद युसूफ (30) का अपनी पत्नी शबाना बेगम (28) से अक्सर विवाद होता था। इससे दोनों के बीच झगड़ा होता था। रविवार-सोमवार की रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युसूफ ने शबाना से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

डॉक्टर ने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने की मांगी अनुमति, राज्यपाल को लिखा पत्र

आरोपी के भाई ने नाबालिग से किया था दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक आरोपी युसूफ के भाई ने भिलाई में एक नाबालिग से दुष्कर्म किया था। इस मामले में वह जेल में है। पीडि़त नाबालिग से मृतका का करीबी रिश्ता है। युसूफ मृतका पर दुष्कर्म का केस वापस लेने के लिए दबाव बनाता था। मृतका इससे इनकार करती थी। इससे नाराज होकर वह उससे मारपीट करता था। घटना वाली रात भी यही विवाद हुआ था।

घर पर पति के सामने अनजान महिला को देख भड़क उठी पत्नी, फिर जमकर की धुनाई

भयभीत हैं बच्चे
आरोपी के तीन बच्चे हैं। दो लड़के और एक लड़की। सभी 12 साल से कम के हैं। रात में मां-बाप की बीच हो रही मारपीट और शोर शराबा से तीनों बच्चे जाग गए थे। घटना को देखकर तीनों सहम गए। हत्या करने के बाद आरोपी भाग गया। इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की। सुबह तक उसे पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Home / Raipur / पति ने बच्चों के सामने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म का केस वापस लेने बना रहा था दबाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो