4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मच गया हल्ला, जब लावारिस हालत में मिली ये लग्जरी कार, पुलिसवालों ने देखा अंदर का नजारा तो..

Crime in raipur: पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपियों (Chhattisgarh police) की तलाश शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
मच गया हल्ला, जब लावारिश हालत में मिली ये लग्जरी कार, पुलिसवालों ने देखा अंदर का नजारा तो..

मच गया हल्ला, जब लावारिश हालत में मिली ये लग्जरी कार, पुलिसवालों ने देखा अंदर का नजारा तो..

रायपुर. रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर स्थित तिवरैया बाई पास रोड पर सोमवार शाम को पुलिस की चेकिंग चल (Crime in raipur) रहा था। इस बीच पुलिस की नजर उस कार की ओर पड़ी जो लावारिस हालत में सड़क किनारे खड़ी थी। कार संदिग्ध दिखने पर पुलिस ने नजदीक जाकर तलाशी ली। कार के अंदर का नजारा देख पुलिस के पैरो तले (Raipur police) जमीन ही खिसक गई। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोग कार (Crime in chhattisgarh) छोड़कर भाग निकले।

कार के अंदर था ये सब

धरसींवा थाना प्रभारी नरेंद्र बंछोर ने बताया कि सोमवार शाम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उत्तरप्रदेश के पासिंग की सफेद रंग की कार स्वीप्ट डिजायर क्रमांक यूपी 78 ईडी 3878 बिलासपुर से रायपुर की ओर आ रही है। कार में गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल तिवरैया बाइपास रोड पर वाहनों की जांच शुरू की। इसी बीच वहां पर पहुंचे कार सवार पुलिस की नाकाबंदी को देखकर पकड़े जाने के डर से कार से उतरकर भाग निकले।


गांजे की कीमत लाखों में

पुलिस टीम ने भाग रहे गांजा तस्करों को पकडऩे की कोशिश की, लेकिन असफल रही। कार की तलाशी में तीन पैकैट में 15 किलो 65 ग्राम गांजा मिला। जिसकी कीमत लाखों में है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बरामद गांजे की कीमत पुलिस द्वारा डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। कार को जब्त कर थाने लाया गया। फरार गांजा तस्करों के खिलाफ धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है।