Crime News: राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को कार समेत जिंदा जलाने की कोशिश की गई। इसके साथ ही महिला के भाई के साथ भी जमकर मार पिटाई हुई। बताया जा रहा है कि यह घटना अमलीडीह तालाब के पास की है। जहां गुंडई कर रहे युवकों ने महिला के गले को दबाने का प्रयास किया, इतना ही नहीं चाकू मारने की भी कोशिश की गई।
यह भी पढ़ें: CG News: होली के जश्न के बीच दो पक्षों में जबरदस्त झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें Video
Crime News: इस जानलेवा हमले को पुलिस ने मामूली धाराओं के तहत दर्ज किया। वहीं पीड़िता का आरोप है कि छेड़खानी, लूट, हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि विवाद स्थल से जान बचाकर भागती हुई महिला की कार को भी क्षतिग्रस्त किया गया। फिलहाल इस मामले में राजेंद्र नगर पुलिस जांच कर रही है।