4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओला-उबेर बाइक बोट स्कीम से करोड़ों की ठगी, 2019 से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार..

CG Fraud News: रायपुर में ओला-उबेर की तर्ज पर बाइक बोट स्कीम चलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वालों को गिरतार किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
ओला-उबेर बाइक बोट स्कीम से करोड़ों की ठगी, 2019 से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार..(photo-unsplash)

ओला-उबेर बाइक बोट स्कीम से करोड़ों की ठगी, 2019 से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार..(photo-unsplash)

CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में ओला-उबेर की तर्ज पर बाइक बोट स्कीम चलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वालों को गिरतार किया गया है। आरोपी वर्ष 2019 से फरार थे। पुलिस के मुताबिक संजय भाटी, करणपाल सिंह और राजेश भारद्वाज ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक बोट स्कीम के तहत 62 हजार 100 रुपए जमा करने पर हर महीने 9 हजार 765 रुपए देने का झांसा दिया था। उसके झांसे में आकर कई लोगों ने लाखों रुपए जमा किए।

यह भी पढ़ें: CG News: इन चार जिलों में हुआ नए महिला थाने का शुभारंभ, CM साय ने कही ये बात

CG Fraud News: कई लोगों से जमा कराया पैसा

बीरगांव के अखिल कुमार बिसोई ने भी आरोपियों की कंपनी मेसर्स गर्विट इनोेवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड में पैसा लगाया था। लेकिन उन्हें पैसा नहीं दिया गया। अखिल की तरह और कई लोगों ने लाखों रुपए जमा किया था। रकम लेने के बाद आरोपी भाग निकले। इसकी शिकायत पर सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी फरार थे। शनिवार को पुलिस ने संजय भाटी, करणपाल सिंह और राजेश भारद्वाज को गिरतार कर लिया।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग