नवाडीह में रहने वाले हेमलाल दिव्य उम्र 28 वर्ष, पवन कुमार कंवर 27 वर्ष, राजेश लहरे को पकड़ लिया। तीनों से पूछताछ की गई। तीनों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। रुपए के लिए अमित की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई कोरबा के अपर सत्र न्यायाल में चल रही थी। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नंदे की अदालत ने तीनों आरोपियों को अमित की हत्या के लिए गवाहों और सबूतों के आधार पर दोषी ठहराया। तीनों को उम्रकैद की सजा से दंडित किया।