छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के तीन दिन बाद नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे के अनुसार नक्सलियों द्वारा किए गए लैंड माइन ब्लास्ट का शिकार हुए सीआरपीएफ के जवान अपने एक साथी की जान बचाने के लिए निकले थे। बतो दें कि ये साथी कोई इंसान नहीं बल्कि कई बार उनकी जान बचा चुका सीआरपीएफ का स्निफर डॉग था।