
mp news: देवर किसी दूसरी लड़की से बात करता था, इस बात से नाराज होकर महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत।
mp news: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 24 साल की महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। महिला के पति की मौत हो चुकी है और देवर से उसकी शादी की चर्चा चल रही थी। देवर से वीडियो कॉल पर हुए विवाद के महिला ने घर में रखा जहर खा लिया जिसके बाद उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
घटना रामपुर बघेलान थाने के खरवाड़ी गांव की है। यहां रहने वाली सुमन वर्मा 24 वर्ष के पति की 4 अक्टूबर 2025 में मौत हो गई थी जिसके बाद देवर शिवम बारी के साथ उसकी शादी की चर्चा चल रही थी। शिवम किसी दूसरी लड़की से फोन पर बात करता था जिसको लेकर सुमन ने आपत्ति की थी। जब वह नहीं माना तो शनिवार को उसने शिवम को वीडियो कॉल किया और उसके सामने घर में रखे जहर का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। तत्काल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
सुमन की बहन पिंकी वर्मा ने बताया कि उनके जीजा की मौत के बाद शिवम से बहन की शादी की चर्चा चल रही थी लेकिन शिवम किसी नीलम नाम की लड़की से बात करता था। इस बात की जानकारी होने पर बहन उसे लगातार मना कर रही थी और करीब पन्द्रह दिन पूर्व उनके बीच विवाद भी हुआ था जिसमें सुमन ने अपना और शिवम का मोबाइल भी गुस्से में तोड़ दिया था। उसने शिवम से शादी करने की बात पूछी लेकिन वह कोई जवाब दिए बिना चला गया जिसके बाद उसने पीछे वाले कमरे में जाकर यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
Updated on:
01 Feb 2026 10:25 pm
Published on:
01 Feb 2026 09:15 pm

बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
