
Jitu Patwari surrounded by protesters in Rewa
Jitu Patwari - यूजीसी के नए नियमों पर जहां केंद्र सरकार और बीजेपी पर सवाल उठाए जा रहे हैं वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी इस मुद्दे पर घिर गए। रीवा में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारे लगाए। जीतू पटवारी से सीधा सवाल पूछा गया कि इस मुद्दे पर उनकी राय क्या है! काफी देर तक हुज्जतबाजी चलती रही। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी Jitu Patwari ने कहा केंद्र सरकार पहले धर्म के नाम पर विवाद पैदा करती रही और अब जाति पर लड़ा रही है। इससे प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए। आखिरकार जीतू पटवारी ने कहा कि वह उनकी भावनाओं के साथ हैं। इसके बाद ही प्रदर्शनकारी अलग हटे।
यूजीसी के नए नियम के विरोध में रीवा में भी बाजार बंद का आह्वान किया गया था। लोगों ने सड़कों पर भी प्रदर्शन किया। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पार्टी की संभागीय बैठक लेने रीवा पहुंचे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया।
गुस्साए लोगों ने जीतू पटवारी से पूछा कि इस मुद्दे पर उनका क्या स्टैंड है! उन्होंने यह कहते हुए पल्ला छुड़ाने की कोशिश की कि यह कानून केंद्र सरकार लेकर आई है, उनसे ही पूछा जाना चाहिए। पर प्रदर्शनकारी नहीं माने और उनका स्टैंड स्पष्ट करने की मांग करते रहे।
जीतू पटवारी Jitu Patwari ने कहा कि बीजेपी पहले धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाती थी और अब जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही है। देश में वर्ग विभाजन करने जैसे निर्णय की अभी कोई आवश्यकता नहीं है। यह राजनीतिक साजिश के तहत लाया गया है, ताकि अन्य मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। छात्रों के बीच में विभाजन की सोच को भरना किसी तरह से उचित नहीं है। इस तरह के निर्णय देश हित में नहीं हैं।
प्रदर्शनकारी काफी देर तक जीतू पटवारी Jitu Patwari को घेरे रहे और अपना आक्रोश व्यक्त करते रहे। जब उन्होंने यह कहा कि वह आप लोगों की भावनाओं के साथ हैं, इसके बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने यह भी कहा कि आपके सामान्य वर्ग के नेताओं की खामोशी सवाल उठा रही है।
Published on:
01 Feb 2026 08:20 pm

बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
