7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिटफंड कंपनियों में फंसी निवेशकों की रकम होगी वापस, इस तारीख तक करना होगा आवेदन

Chit Fund News in Chhattisgarh: चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले जनसामान्य, निवेशकों से आवेदन प्राप्त करने की तिथि दुर्ग, बिलासपुर व सरगुजा संभाग में 20 अगस्त 2021 तक बढ़ा दी गई है। आवेदन अब सभी तहसील कार्यालयों में प्राप्त किए जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Chit Fund

Chit Fund

रायपुर. Chit Fund News in Chhattisgarh: चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले जनसामान्य, निवेशकों से आवेदन प्राप्त करने की तिथि दुर्ग, बिलासपुर व सरगुजा संभाग में 20 अगस्त 2021 तक बढ़ा दी गई है। आवेदन अब सभी तहसील कार्यालयों में प्राप्त किए जाएंगे। वहीं कांकेर जिले में निवेशकों को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त रखी गई है।

यह भी पढ़ें: बंदूक साफ करते समय चली गोली फेफड़े में जा फंसी, 10 मिनट तक घुमता रहा युवक जब खून निकला तो

रायगढ़ में गुरुवार की शाम तक 5002 आवेदन जमा किए जा चुके थे। जांजगीर में 10 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। जिले के लोगों के 66 करोड़ रुपए चिटफंट में फंसे हैं। जशपुर जिले में 5 अगस्त शाम तक 495 आवेदन प्राप्त हुए थे, अब भीड़ को देखते हुए 20 तारीख तक तिथि बढ़ा दी गई है। कोरिया में 3322 आवेदन जमा हुए हैं। कोरबा में अभीतक लगभग आठ हजार आवेदन जमा हुए हैं।

यह भी पढ़ें: महिला के पेट के अंदर मिला सात माह का दुर्लभ स्टोन बेबी, डॉक्टर देख रह गए हैरान

बालोद जिले में करीब 15 हजार आवेदन जमा हुए हैं। यहां 135 करोड़ 88 लाख रुपए फंसे हुए हैं। करीब 32 हजार 164 लोग इन कंपनियों के शिकार हुए हैं। बेमेतरा जिले में पांच हजार से अधिक आवेदन जमा किए हैं। दुर्ग जिले में अभी तक साढ़ पांच हजार आवेदन जमा किए जा चुके हैं और अलग-अलग थानों में 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: जन्मजात दुर्लभ बीमारी से जूझ रही थी 6 माह की बच्ची, पिता ने लिवर देकर बचाई बेटी की जान

बता दें कि सरकार चिटफंड कंपनियों की संपत्ति बेच फर्जीवाड़े के शिकार हुए लोगों के पैसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 31 चिटफंड कंपनियों की प्रॉपर्टी लिस्टेड कर ली गई है। प्रशासन रकम वापसी के लिए अब तक 16 कंपनियों की 8 करोड़ रुपए की प्रापर्टी कुर्क कर चुका है। राजधानी रायपुर के करीब एक लाख लोग जो चिटफंड कंपनियों के जाल में फंसकर अपने 500 करोड़ रुपए गंवा चुके हैं, उनकी रकम वापसी के लिए प्रशासन ने बड़ी कवायद शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग