
इस छोटे फल में हैं कई चमत्कारी गुण, जो कैंसर जैसी बीमारी से दिला सकता है छुटकारा
रायपुर. खजूर एक ऐसा फल है जो खाने में बहुत मीठा और लजीज होता है। पर बहुत कम लोग ये जानतेे हैं कि खजूर ने केवल खाने में अच्छा होता है बल्कि यह हमारे शरीर के लिए लाभदायक भी होता है। इसके रोजाना सेवन से बहुत सी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। तो आइये जानते हैं खजूर के 10 चमत्कारी गूणों के बारे में-
1. खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जिसकी वजह से यह हमारे शरीर में पाचन क्रिया को मजबूत करने का काम करता है।
2. खजूर में मौजूद पोटैशियम की मात्रा हमारे दिल को मजबूत करता है। खजूर के रोजाना सेवन से हार्ट अटैक का खतरा टल जाता है।
3. खजूर में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, यह हमारे शरीर में गाठिया, अल्जाइमर जैसे रोगों से दूर करता है।
4. खजूर में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है, खजूर में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को कंट्रोल करता है।
5. खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, यह शरीर में रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है। इसलिए में एनीमिया के मरीजों को डॉक्टर रोजाना खजूर खाने को कहते हैं।
6. खजूर में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं, जो हमारे दिमाग को तेज और हेल्दी बनाए रखते हैं। इसलिए डॉक्टर हमेशा स्टूडेंट्स को खजूर के सेवन की सलाह देते हैं।
7. खजूर में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो गर्भवती महिला और होने वाले बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
8. खजूर में मौजूद पोषक तत्व शरीर के रोजाना सेवन से आंखों की रौशनी तेज होती है।
9. खजूर में केमिकल की हल्की मात्रा पाई जाती है जो दांतों में कीड़े नहीं लगने देती।
10. खूजर में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमारे बालों और स्किन को सेहतमंद रखता है।
Published on:
15 Apr 2019 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
