
इस दिवाली सिद्धियोग में बना विशेष संयोग, बाजार से इस दिन खरीददारी कारना रहेगा सबसे शुभ
रायपुर. दिवाली पर्व के लिए घर-घर तैयारियां शुरू हो गई हैं। रंग-रोगन करने के साथ ही लोग अपने-अपने हिसाब से इस दिवाली खरीदारी करने का प्लान बनाने लगे हैं। ज्योतिषियों की मानें तो पांच दिवसीय महापर्व, जिसमें खरीदारी की सबसे बड़ी तिथि धनतेरस ग्रह-नक्षत्रों के योग-संयोग से परिपूर्ण है। सभी वस्तुओं की खरीदारी का लिए सर्वश्रेष्ठ धनतेरस तिथि 25 अक्टूबर है, जो द्वादशी और त्रयोदशी के युति में मनेगी। खासियत यह कि इस दिन सिद्धियोग का सुखद संयोग बन रहा है। इसके लिए सभी सेक्टर के बाजार भी चहकने के लिए तैयार हैं।
दिवाली पर्व का उत्सव अभी सप्ताहभर दूर है। परंतु घर-घर उत्सव का माहौल है। घर-परिवार के लोग इस बार क्या खास खरीदें, इसकी चर्चा में मशगुल हो जाते हैं। एक-दूसरे के सामने अपना प्लान भी रखते हैं। महिलाओं में सबसे अधिक रुचि जेवरात खरीदने की रहती है, उसी हिसाब से पहले से ही बचत करने में भी जुट जाती हैं। दिवाली महापर्व की तैयारियों और खरीदारी के प्लान घर-घर में बन रहा है। उसी हिसाब से हर सेक्टर का बाजार भी तैयार है।
योग-संयोग की बहार
ज्योतिषी एवं शिव निहाल मंदिर के पुजारी पंडित यदुवंशमणि त्रिपाठी के अनुसार अच्छी बात यह है कि इस बार दिवाली महापर्व तक योग-संयोग और अच्छे नक्षत्रों की बहार है। 17 अक्टूबर को करवा चौथ इस तिथि से भाई दूज तक अच्छे मुहूर्त और नक्षत्रों का संयोग बन रहा है। करवा चौथ सिद्धियोग में पड़ रही है।
सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगी अहोई अष्टमी
सर्वार्थ सिद्धि योग में अहोई अष्टमी मनेगी। यह तिथि 21 अक्टूबर है। खासतौर पर सौभाग्यवती महिलाएं पूजा-अर्चना कर उत्सव मनाती हैं। इस दिन सायंकाल में पुष्य योग विशेष रहेगा। 22 अक्टूबर को सुबह से दोपहर तक यह नक्षत्र रहेगा।
24 अक्टूबर को रंभा एकादशी
पंडित त्रिपाठी के अनुसार धनतेरस से पहले रंभा एकादशी शुक्ल योग में पड़ रहा है। जो बहुत ही अच्छा संयोग है। रंभा एकादशी मुख्य रूप से लक्ष्मी कृपा के लिए विशेष मानी गई है। इस दिन गहना-जेवर, जमीन-जायदाद, मकान आदि की खरीदारी करने से किसी तरह की बाधाएं नहीं आती हैं।
द्वादशी और त्रयोदशी की युति में धनवर्षा का संयोग
इस तिथि को बाजारों को बेसब्री से इंतजार रहता है। 25 अक्टूबर को वैसा ही मुहूर्त भी बन रहा है। यानी, दिनभर श्रेष्ठ महूर्त । पं. त्रिपाठी के अनुसार धनतेरस द्वादशी और त्रयोदशी की युति में सिद्धि योग में पड़ रही है। जो विशेष फलदायी है। इस दिन जमीन-जगह, जेवरात, वाहन, मकान आदि वस्तुओं में किया गया निवेश बहुत ही सिद्धकारक माना गया है। यही वजह है कि धनतेरस पर लोग अपने-अपने हिसाब से सबसे अधिक खरीदारी करते हैं। पापर्टी, वाहन आदि की बुकिंग करते हैं।
चित्रा नक्षत्र में दमकेगा घर-आंगन
26 अक्टूबर को रूप चौदस पर उत्तरा फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दिन घर-घर महिलाएं रूप निखारने के साथ ही शाम को मयराज महाराज के नाम पर पांच दीपक जलाकर पूजन करेंगी। 27 अक्टूबर को दिवाली पर्व चित्र नक्षत्र में मनेगा। इस दिन महालक्ष्मी पूजन का सुबह से शाम तक रहेगा। 28 अक्टूबर को गोवर्धन पूजन और 29 अक्टूबर को भाईदूज का उत्सव मनेगा।
Updated on:
16 Oct 2019 12:50 pm
Published on:
15 Oct 2019 11:45 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
