22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2022: दो दिन के धनतेरस में 3 शुभ योग, संयोग में हर तरह की खरीदारी होगी लाभकारी

- सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि और नीच भंगराज योग में की गई खरीदारी से घर आएगी समृद्धि.

2 min read
Google source verification
dhanteras_1.jpg

शुभ संयोगों का दीपोत्सव शनिवार से शुरू होने जा रहा है। खास बात यह है कि धनतेरस इस बार 2 दिन का है जो 22 और 23 अक्टूबर दोनों ही दिन मनाया जाएगा। इस दौरान अमृत सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि और नीज भंगराज योग रहने से त्रियोग बनेगा। ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसे अद्भुत संयोग में खरीदारी करने पर सामान के साथ समृद्धि भी घर आएगी।

इधर, धनतेरस के लिए बाजार भी चमकने लगे हैं। 2 साल बाद इस बार अच्छी खरीदारी की उम्मीद है इसलिए दुकानों और शोरूम्स की साज-सजावट से भी कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। दुकानों में आवभगत की ऐसी तैयारियां की गई हैं मानो अतिथि देवो भव: की तर्ज पर इस बार ग्राहक देवो भव: का नजारा देखने को मिलेगा। दुकानों में माथे पर तिलक लगाकर ग्राहकों का स्वागत करने की तैयारी है। कई जगहों पर पूजा की थाली भी भेंट की जाएगी। 2 दिन के इस धनतेरस में सराफा, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम और प्रॉपर्टी सेक्टर में भारी उछाल आने की उम्मीद है। ग्राहकों को रिझाने के लिए दुकानदार कई तरह के ऑफर भी दे रहे हैं। अकेले ऑटोमोबाइल सेक्टर में लोगों द्वारा अब तक 2000 से ज्यादा बाइक, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की बुकिंग कराई जा चुकी है। दरअसल, इसके पीछे धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर की गई खरीदारी अक्षय होती है। 2 साल कोरोना की त्रासदी झेलने के बाद लोगों का जीवन एक बार फिर पटरी पर लौटने लगा है। यह भी बड़ी वजह है कि इस दीपोत्सव बाजार में बड़ा बूम आएगा।

गुरु, बुध, शुक्र, शनि स्वग्रही इसलिए चार गुना बढ़ा महत्व
ज्योतिषियों के मुताबिक, त्रयोदशी तिथि शनिवार शाम 4.19 बजे से शुरू हो जाएगी। यह अगले दिन यानी रविवार की शाम 4.50 बजे तक रहेगी। त्रयोदशी तिथि प्रदोष व्यापिनी है और दोनों ही दिन यह शाम को प्रभावी रहेगी। ऐसे में धनतेरस दोनों दिन मना सकते हैं। खास बात यह है कि इस दिन गुरु, बुध, शुक्र और शनि स्वग्रही होंगे। इसने धनतेरस में खरीदारी के महत्व को चार गुना बढ़ा दिया है। खासतौर पर सोना-चांदी, भूमि, भवन, वाहन, बर्तन और इलेक्ट्रॅानिक्स आइटम्स की खरीदारी श्रेयस्कर रहेगी।

राशि अनुसार ये खरीदें...

मेष: पति/पत्नी के लिए स्वर्ण, रजत या उपयुक्त उपहार।
वृषभ: सजावट की सामग्री, वाहन, किचन के आइटम्स।

मिथुन: देव प्रतिमा या हरे रत्न जड़ा ब्रेसलेट।
कर्क: मोती, वस्त्र, स्वर्ण आभूषण, घर या प्लॉट।

सिंह: लॉकर, अलमारी, वाहन, कंप्यूटर, रजत आभूषण।
कन्या: गैस चुूल्हा, किचन सामान, पन्ना, घर या प्लॉट।

तुला: लाइट डेकोरेशन का सामान, लैंप, बड़े पर्दे, सोने की अंगूठी।
वृश्चिक- देव मंदिर, भगवान के लिए श्रृंगार सामग्री, मूंगा, स्वर्ण हार।

धनु: माता के लिए आभूषण, पुखराज, लक्ष्मी यंत्र।
मकर: उपयोगी यंत्र, वाहन, स्वर्ण या रजत आभूषण।

कुंभ: पानी भरने का घड़ा, चौड़े मुंह का पात्र, स्वर्ण सिक्का।
मीन: मोती और पुखराज, वाहन, वस्त्र या प्लॉट।

दुर्लभ योगों का शुभ संयोग देगा लाभ
इस बार धनतेरस 2 दिन मनाया जाएगा। इस दौरान त्रियोगों के संयोग के साथ ही चार ग्रह अपनी ही राशि यानी घर में विराजमान रहेंगे। दुर्लभ योगों के शुभ संयोग में हर तरह की खरीदारी लाभकारी रहेगी।
- डॉ. दत्तात्रेय होस्केरे, ज्योतिषाचार्य

प्री कोविड से 25% ज्यादा कारोबार
धनतेरस से पहले ही बाजारों में दीपावली की रौनक नजर आने लगी है। इससे व्यापारियों में भी उत्साह है। बाजार को जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसके हिसाब से हमारा अनुमान है कि इस बार प्री कोविड यानी 2019 की तुलना में 25 से 30 प्रतिशत अधिक कारोबार होगा।
- अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स