
अगर आपके इन अंगों से आती यही आवाज हो जाएं सावधान, हो सकते है बड़ी बिमारी का संकेत
रायपुर. आज के समय में स्वस्थ रहना ही सबसे बड़ी पूंजी है। आजकल दुनिया में अधिकतर लोग गंभीर से गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं।कोई भी बीमारी अचानक नहीं आती। बीमारियां आने से पहले ऐसे लक्षण दिखती हैं जिससे की हम समय पर चेत सके और उसका उपचार कर सके। अक्सर हम ऐसे लक्षणों या संकेतों पर ध्यान नहीं देते।
आप शायद ये बात जानते नहीं होंगे लेकिन आपका शरीर आपको इस बात के लिए सचेत करता है कि आप बहुत जल्द बीमार पड़ने वाले हैं। शोध में भी ऐसा पाया गया है कि बीमार होने से पहले आपका शरीर आवाजें निकालकर आपको कई प्रकार के संकेत देता है। इसलिए जरूरी है बीमार पड़ने से पहले इन आवाजों के संकेत को समय रहते समझ लिया जाए। आइए जानते हैं कि शरीर से आवाज निकलना किस बीमारी का संकेत हो सकता है।
खर्राटे लेने की आवाज
अगर सोते समय आपके मुंह से या नाक से खर्राटे (Snoring) की आवाजें आती हैं तो इसका कारण हो सकता है मोटापा और गले की मेम्ब्रेन में रुकावट होना। खर्राटे की इस समस्या से इंसान को डायबीटीज, स्लीप ऐप्निया और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी का खतरा हो सकता है।
जोड़ो के चटकने की आवाज
अगर आपके जॉइंट्स से चटकने (Joints Sound) की आवाजें आने लगे तो इसका मतलब है कि आप बहुत जल्द ऑर्थराइटिस और गठिया रोग के शिकार होने वाले हैं। इसलिए समय रहते डॉक्टर के पास जरूर जाएं।
नाक से सीटी की आवाज
कई बार लोगों को जुखाम होता है जिसकी वजह से उनकी नाक चोक हो जाती है और फिर उसमें से सिटी (Nose Block Sound) की आवाजें आने लगती है जिसका अर्थ है कि आपको सर्दी साइनेस आदि की समस्या हो सकती है। नाक से आवाजें आना कार्टिलेज के कारण हो सकता है।
दिल की धड़कने का तेज़ होना
आमतौर पर कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें रात में सोते समय दिल की धड़कने (Heart Beat Sound) ज्यादा तेज सुनाई देती हैं। साथ ही दिल काफी तेजी से भाग रहा होता है ऐसा लगता है। अगर ये चीजें होने लगे तो इसका मतलब है कि एग्जाईटी की समस्या है। इसके लिए जरूरी है कि कॉफी और शराब का सेवन कम मात्रा में किया जाए, इससे सेहत में सुधार रहेगा।
पेट से गुड़गुड़ाहट की आवाज
लोगों को पाचन से संबंधी कई समस्याएं रहती हैं और कई बार पेट से आवाजे भी आने लगती है और अगर पेट से गुड़गुड़ाहट (Stomach Gas Sound) की आवाजें आने लगे तो यह लिवर की प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। इसमें इंसान का पेट फूल जाता है और दर्द भी ज्यादा रहता है। इसलिए जरूरी है कि इन आवाजों पर गौर किया जाए और जल्द डॉक्टर को दिखाया जाए।
Updated on:
24 Aug 2019 07:10 pm
Published on:
24 Aug 2019 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
