9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News : मार्केट में आया केंट आरओ के डुप्लीकेट पार्ट्स, पुलिस ने कारोबारी को दबोचा

CG hindi news : एक दिन पहले ही पत्रिका ने नकली समान बेचने को लेकर खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

less than 1 minute read
Google source verification
arrested_news.jpg

प्रतिकात्मक फोटो

रायपुर. Chhattisgarh hindi news : केंट आरओ कंपनी के प्यूरीफायर के डुप्लीकेट्स पार्ट्स बेचने वाले आरोपी को गंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी योगेश पटेल दिल्ली से कंपनी के डी प्रोडक्ट लाता था और उसे रायपुर में खपाता था। बता दें कि एक दिन पहले ही पत्रिका ने नकली (Raipur crime news) समान बेचने को लेकर खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

Raipur hindi news : पुलिस ने आरोपी के दुकान से पुलिस ने बड़ी मात्रा में डुप्लीकेट पार्ट्स जब्त किए हैं। गंज पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शिकायत केंट आरओ कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर तौकीर ने की थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि गंज क्षेत्रांतर्गत टिंबर मार्केट फाफाडीह स्थित पाटीदार एक्वा शॉप का संचालक योगेश पटेल कंपनी की नकली सामग्री बेच रहा है। गंज पुलिस ने पीड़ित के साथ जाकर कारोबारी की दुकान में दबिश दी और केंट आरओ का डुप्लीकेट सामान बेचते हुए पकड़ा। कारोबारी पर पुलिस द्वारा धारा 420 और 63, 35 कॉपीराइट एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।

ये सामान जब्त

कारोबारी की दुकान से पुलिस ने नकली सेडीमेंट फिल्टर 35 नग, कार्बन फिल्टर 37 नग, मैंबरीन 18 नग, वाटर पंप हेड 14 नग और पावर कंट्रोलर 39 नग जब्त किया गया। कारोबारी के पास से जब्त सामान की कीमत पुलिस द्वारा 1 लाख 40 हजार की बताई जा रही है।