
death
रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्र में संचालित निजी स्कूल में वार्षिकोत्सव की तैयारी में जुटी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को उपचार के लिए पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निजी स्कूल का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 21 दिसंबर से शुरू होना है। इस वार्षिकोत्सव में डांस प्रतियोगिता में आठवीं की छात्रा ने पार्टीसिपेट किया था। छात्रा डांस प्रतियोगिता की मंगलवार की दोपहर को 1:30 बजे प्रैक्टिस कर रही थी। खाना खाने के बाद वो अपने साथियों के साथ दोबारा प्रैक्टिस करने आई और गश खाकर गिर पड़ी। छात्रा की सहेलियों ने स्कूल प्रबंधन को जानकारी दी, तो प्रबंधन ने कर्मचारियों और छात्रों की मदद से उसे परिसर में स्थित उसके हॉस्टल में भेज दिया।
मंगलवार की रात भर छात्रा को स्कूल प्रबंधन प्राथमिक उपचार देते रहे। बुधवार की सुबह ज्यादा तबीयत खराब होने पर निजी अस्पताल शिक्षक लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार से पहले छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा के साथियों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन छात्रा को मंगलवार की रात को भर्ती करा देता, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने मीडिया से दूरी बना ली है।
आजाद चौक, निरीक्षक दीपेश जायसवाल ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
8 Dec 2022, 3:10 PM IST
Published on:
8 Dec 2022, 3:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.