1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस-नक्सलियो के बीच मुठभेड़, घटना स्थल पर मिले खून के धब्बे, नक्सलियो के घायल होने के की खबर

नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में कांकेर जिले कें देवगांव जंगल मे शनिवार देर शाम डीआरजी के साथ मुठभेड़ हो गई। इससे करीब आधा घंटा तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग खड़े हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Naxalite killed in encounter

Police-Naxal Encounter

नारायणपुर. सर्चिंग पर निकली डीआरजी टीम की कांकेर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियो के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने के कारण कई नक्सलियो के घायल होने की खबर है। वही डीआरजी की टीम ने घटना स्थल हथियार सहित दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर नारायणपुर जिला मुख्यालय से शनिवार की सुबह डीआरजी की टीम कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र किसकोड़ो, बंडपाल गांव की ओर रवाना हुई थी।

इसी दौरान नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में कांकेर जिले कें देवगांव जंगल मे शनिवार देर शाम डीआरजी के साथ मुठभेड़ हो गई। इससे करीब आधा घंटा तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग खड़े हो गए। लेकिन डीआरजी टीम ने घटना स्थल पर मिले खून के धब्बों से कई नक्सली के घायल होने की आशंका जता रहे है। इसके साथ ही डीआरजी की टीम ने घटना स्थल से हथियार सहित दैनिक उपयोग की सामग्री को बरामद कर लिया है। वही समाचार लिखे जाने तक डीआरजी की टीम जिला मुख्यालय नही लौट पाई है।

Story Loader