10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी… वैनगंगा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, ऐसे कराया गया सुरक्षित प्रसव

CG News: रेलवे की सतर्कता, कर्मचारियों की तत्परता और यात्रियों की इंसानियत का अनोखा उदाहरण रविवार को देखने को मिला, जब गाड़ी संख्या 12251 वैनगंगा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में ही सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार, अंकिता कुमारी (25 वर्ष) अपने पति दिनेश कुमार के […]

less than 1 minute read
Google source verification
चलती ट्रेन में महिला की डिलीवरी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

चलती ट्रेन में महिला की डिलीवरी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: रेलवे की सतर्कता, कर्मचारियों की तत्परता और यात्रियों की इंसानियत का अनोखा उदाहरण रविवार को देखने को मिला, जब गाड़ी संख्या 12251 वैनगंगा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला ने चलती ट्रेन में ही सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार, अंकिता कुमारी (25 वर्ष) अपने पति दिनेश कुमार के साथ महबूबनगर (हैदराबाद) से चाम्पा स्टेशन जा रही थीं। दुर्ग स्टेशन पार करने के बाद ट्रेन के एस-2 कोच में अचानक उन्हें तेज़ प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए टीटीई ईशांत शर्मा ने तुरंत इसकी सूचना वाणिज्य नियंत्रण रायपुर को दी। इस बीच ट्रेन के भिलाई स्टेशन छूटने के कुछ देर बाद ही कोच में महिला की सुरक्षित डिलीवरी हो गई, जिसमें वहां मौजूद यात्रियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और परिवार का हौसला बनाए रखा।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे हॉस्पिटल रायपुर, स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक एम.एस. राजा, स्टेशन मास्टर एन.के. साहू, मंडल सुरक्षा नियंत्रण कार्यालय, यात्री गाड़ी नियंत्रण कार्यालय और स्टेशन टीटीई संजीत कुमार को अलर्ट किया गया।

जिला अस्पताल में भर्ती, दोनों स्वस्थ

जैसे ही ट्रेन रायपुर स्टेशन पहुंची, वाणिज्य अधीक्षक एम.एस. राजा स्टेशन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ डॉक्टर बिजोया और सिस्टर दीपमाला ने जच्चा-बच्चा की जांच की। डॉक्टरों ने बताया कि डिलीवरी सफलतापूर्वक हो चुकी है, लेकिन आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाना जरूरी है। पति की सहमति के बाद महिला और नवजात शिशु को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर डॉक्टरों की निगरानी में एम्बुलेंस के जरिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया।

डॉक्टरों के अनुसार, मां और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। चलती ट्रेन में सुरक्षित प्रसव और रेलवे स्टाफ की त्वरित कार्रवाई की यात्रियों और परिजनों ने जमकर सराहना की।