13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व प्रेमी ने लिव इन में रहने वाली युवती का बनाया अश्लील वीडियो, बहन और जीजा को भी भेजा

पुलिस के मुताबिक टिकरापारा इलाके में रहने वाली युवती का करीब तीन साल अपने किराएदार युवक से प्रेम संबंध था। उस समय वह नाबालिग थी। इस दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो व फोटो बना लिया था। करीब साल भर पहले युवक मकान छोड़कर कहीं और रहने लगा।

less than 1 minute read
Google source verification
पूर्व प्रेमी ने लिव इन में रहने वाली युवती का बनाया अश्लील वीडियो, बहन और जीजा को भी भेजा

पूर्व प्रेमी ने लिव इन में रहने वाली युवती का बनाया अश्लील वीडियो, बहन और जीजा को भी भेजा

रायपुर. लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसके रिश्तेदारों को भेज दिया गया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने युवती के पूर्व प्रेमी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। घटना के समय युवती नाबालिग थी। इसलिए पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

पुलिस के मुताबिक टिकरापारा इलाके में रहने वाली युवती का करीब तीन साल अपने किराएदार युवक से प्रेम संबंध था। उस समय वह नाबालिग थी। इस दौरान युवक ने उसका अश्लील वीडियो व फोटो बना लिया था। करीब साल भर पहले युवक मकान छोड़कर कहीं और रहने लगा। इसके बाद युवती ने उससे मिलना-जुलना कम कर दिया। इससे नाराज युवक ने युवती की अश्लील वीडियो उसकी बहन और जीजा को भेज दिया।

इसकी जानकारी के बाद युवती ने कोतवाली थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग