30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमजोर पड़ा मानसून तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़ की ओर, अगले 4-5 दिनों के बाद होगी बारिश

इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 20 Jun 2018, 9:10 PM IST

Chhattisgarh Weather

कमजोर पड़ा मानसून तेजी से बढ़ रहा छत्तीसगढ़ की ओर, अगले 4-5 दिनों के बाद होगी बारिश

रायपुर. दक्षिण-पश्चिम मानसून की बेरुखी से राजधानी रायपुर में पिछले कुछ दिनों से दिन में गर्मी से उमस ने परेशानी बढ़ा रखी है। बुधवार को भी दिन भी में गर्मी और उमस पड़ी। जबकि शाम सात बजे के बाद शहर में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चली। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।

मौसम विभाग का कहना है कि कमजोर हुए मानसून अब आगे बढऩे की स्थिति में है। 23 और 25 जून के बीच छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों में मानसून के आगे बढऩे की अति संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार ऊपरी हवा का एक चक्रवाती घेरा बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बना हुआ है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 0.9 किमी तक है। इसके अलावा एक द्रोणिका बिहार पर बनी है। इसके अलावा एक चक्रवाती घेरा छत्तीसगढ़ के ऊपरी बना हुआ है। इससे छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

गुरुवार को प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। राजधानी रायपुर में दोपहर बाद आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा शाम या रात में गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहेगा।

मानसून की दगाबाजी से किसानों की बढ़ी चिंता

इस वर्ष खरीफ के सीजन में मानसून के दस्तक देने के बाद एकदम से बारिश के थम जाने और तेज धूप निकलने से खेतों में किसानों की चिंता बढ़ गई। धान की बोनी करने वाले किसानों का धान का बीज खराब होने की संभावनाएं जताई जा रही है। एक सप्ताह के भीतर तक बारिश नहीं हुआ तो किसानों को मजबूरन दोबारा बोनी करनी पड़ सकती है।

बादल बिन बरसे ही लौट जाते हैं..
अंचल के लगभग 80 प्रतिशत किसानों ने खेतों में धान की बोआई कर ली है। लेकिन अभी तक बारिश नहीं होने के कारण सभी परेशान दिख रहे हैं। शाम के समय आसमान में बादलों की आवाजाही देख किसान बारिश होने की उम्मीद जताते हैं। लेकिन बादल बिन बरसे ही लौट जा रहे हंै।

कहां कितना रहा तापमान
रायपुर- 39.3 ।
माना - 38.6।

बिलासपुर- 41.1।
पेंड्रारोड- 38.0।

अंबिकापुर- 36.5।
जगदलपुर- 35.1।

दुर्ग- 37.2।
राजनांदगांव- 38.8।