एक दिन पहले ही हुआ है बड़ा हादसा
भिलाई इस्पात संयंत्र (Fire in Bhilai Steel Plant) के स्टील मेल्टिंग शॉप (SMS-3) लेडल में गुरुवार को LF-2 में लेडल पंचर हो गया था, जिससे चंद मिनट में आग फैल गई। आग लगने के बाद दो बड़े धमाके हुए, जिससे यहां काम करने वालों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में दमकल विभाग से 2 वाहन को मौके पर भेजा गया। इसके बाद फायर फाइटरों ने करीब एक घंटे तक जद्दोजहद करने के बाद आग को नियंत्रित कर पाए। घटना में ट्रांसफार्मर, केबल सबकुछ जलकर खाक हो गया। वहीं लेडलकार भी अपने स्थान पर जम गया था। इस दौरान हॉट मेटल जमीन में बह गया और रेलवे ट्रैक पर फैल गया, जिससे यह ट्रैक जाम हो गया।