रायपुर

पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम चतुर्वेदी आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति समेत कई मामलों में दर्ज हैं केस

Raipur News: ईओडब्ल्यू एवं एसीबी की टीम ने छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम (पापुनि) के पूर्व एमडी अशोक चतुर्वेदी को आंध्रप्रदेश के गुंटूर से देर रात गिरफ्तार किया है।

2 min read
Jul 01, 2023
पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जीएम चतुर्वेदी आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार

Chhattisgarh News: रायपुर। ईओडब्ल्यू एवं एसीबी की टीम ने छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम (पापुनि) के पूर्व एमडी अशोक चतुर्वेदी को आंध्रप्रदेश के गुंटूर से देर रात गिरफ्तार किया है। शनिवार को रायपुर के विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी की अदालत में पेश किया जाएगा। ईओडब्लू के अधिकारियों ने बताया कि अशोक चतुर्वेदी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति, भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के प्रकरण दर्ज है।

इन सभी मामलों की जांच चल रही थी। हाईकोर्ट से जमानत से राहत मिली हुई थी। कुछ दिनों पहले ही इसके निरस्त होने के बाद वे फरार हो गए थे। उनकी तलाश चल रही थी। इसके बाद लगातार उनके करीबी लोगों से पूछताछ और मुखबिर के जरिए इनपुट जुटाए जा रहे थे। गुंटूर के (cg news) होटल में छिपे होने की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है।

GM Ashok Chaturvedi arrested: ईओडब्ल्यू के चीफ डीएम अवस्थी ने बताया कि अशोक चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के बाद टीम वापस लौट रही है। बता दें कि पंचायत विभाग से प्रतिनियुक्ति पर (cg breaking news) पाठ्य पुस्तक निगम के एमडी बनाए गए थे। कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार और पद का दुरपयोग करने पर विभागीय जांच की गई थी। वहीं शिकायत पर ईओडब्ल्यू द्वारा प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया था।

टेंडर में घोटाला

GM Ashok Chaturvedi arrested: छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम में टेंडर प्रक्रिया में करोड़ों रुपए की अनियमितता की गई थी। इसकी शिकायत मिलने पर राज्य सरकार ने 2019 में (raipur news) प्रतिनियुक्ति को निरस्त कर पंचायत एवं ग्राम विकास विभाग में उनके मूल पद पर वापस भेज दिया था। पाठ्य पुस्तक निगम से हटाए जाने के बाद वह हाईकोर्ट चले गए थे। जहां से उन्हें स्टे मिला था।

Published on:
01 Jul 2023 12:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर