मामला मंगलवार सुबह का है, जब विश्वविद्यालय के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर झूमाझटकी हो गई। प्राचार्य के हस्तक्षेप के बाद मामला कुछ हद तक सुलझ गया था, लेकिन शाम को करीब दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों गुटों के छात्र समझौता करने के लिए निगम मुख्यालय परिसर पहुंचे थे। वहां पर आपसी बहस के बाद मामला फिर से बढ़ गया और एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ युवकों ने डंडों का भी इस्तेमाल किया।