पुलिस टीम पार्षद के घर कार्रवाई कर जुआ खेल रहे आरोपी उत्तम भोजवानी निवासी इंदिरा नगर चौक बसंतपुर, किशोर देवांगन निवासी ग्राम मोहारा, प्रकाश देवांगन निवासी डोंगरगांव, लाकेश कुमार साहू निवासी कुर्रा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर, फिरोज मेमन निवासी लखोली और कमलेश कुमार दोशी निवासी ग्राम डौडी लोहारा थाना डौंडी जिला बालोद को गिरफ्तार कर लिया। फड से 10 लाख 5 हजार 500 रुपए नकदी रकम बरामद की गई है। फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।