25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट जारी! छत्तीसगढ़ में सोना 1.39 लाख रुपये पहुंचा, जानिए आज के नए रेट

Gold-Silver Rate: छत्तीसगढ़ के सराफा बाजार में सोना और चांदी के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज सुबह से ही सभी बाजारों में नए रेट लागू हो गए हैं।
2 min read
Google source verification
Gold-Silver Price

Gold-Silver Price: सोने-चांदी में गिरावट (PC: AI)

Gold-Silver Price Drop Chhattisgarh: बुलियन बाजार में कारोबारी सप्ताह के शुरुआती तीन दिनों के दौरान सोना और चांदी के भाव में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू के मुताबिक सोने के दाम में 5,350 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी में 18,800 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई है।

बुधवार को सोना 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,26,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती रही। वहीं 22 कैरेट सोना 1,34,450 रुपये तथा 20 कैरेट सोना 1,22,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मालू ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में वृद्धि के संकेत दिए जाने से कीमती धातुओं पर दबाव बना है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी सोना-चांदी में बिकवाली बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने तथा समझौते की संभावनाओं से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने-चांदी की मांग घटी है। हालिया तेजी के बाद निवेशकों और स्टॉकिस्टों की मुनाफावसूली का असर भी बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।

Raipur Gold Silver Latest Price: जानिए आज के नए रेट

छत्तीसगढ़ के सराफा बाजारों (रायपुर और बिलासपुर सहित) में सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह से ही सभी बाजारों में नए रेट लागू हो गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,39,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,32,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का 1 ग्राम भाव 13,280 रुपये रहा, जबकि कल यह 13,425 रुपये था। इसी तरह 24 कैरेट सोने का 1 ग्राम भाव 13,944 रुपये रहा, जो कल 14,096 रुपये था।

8 और 10 ग्राम के हिसाब से देखें तो 22 कैरेट सोने का 8 ग्राम 1,06,240 रुपये और 10 ग्राम 1,32,800 रुपये रहा, जबकि कल यह क्रमशः 1,07,400 रुपये और 1,34,250 रुपये था। 24 कैरेट सोने में भी गिरावट देखने को मिली, जहां 8 ग्राम का भाव 1,11,552 रुपये और 10 ग्राम का 1,39,440 रुपये दर्ज किया गया।

चांदी के दामों में भी गिरावट

चांदी के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है। आज 1 ग्राम चांदी 240 रुपये और 1 किलोग्राम चांदी 2,40,000 रुपये पर पहुंच गई है, जबकि कल यह 2,50,000 रुपये थी। इस तरह चांदी के भाव में लगभग 10,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली है।