26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल यात्रियों को बड़ा झटका! ये 10 ट्रेनें रद्द, जुलाई में बदले रूट से चलेगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

Chhattisgarh Railway Update: 25 जून से 29 जून 2026 के बीच रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट की रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहेंगी। इस दौरान 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है...
2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

हिमांशु शर्मा

Jun 25, 2026

Chhattisgarh Trains Cancelled

ट्रेनें रद्द: Railways Big Decision: (फाइल फोटो पत्रिका)

रायपुर@हिमांशु शर्मा। Chhattisgarh Train Cancel: रेल सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बार फिर परेशानी भरी खबर है। बिलासपुर रेल मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना है। इसके लिए रेलवे प्रशासन लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लेगा, जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 3 ट्रेनों को बीच स्टेशन में ही समाप्त किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है।

बता दें कि 25 जून से 29 जून 2026 के बीच रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट की रेल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहेंगी। इस दौरान 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 3 ट्रेनों को बिलासपुर में ही शॉर्ट टर्मिनेट (आंशिक रूप से रद्द) किया गया है।

10 Trains Cancelled in Chhattisgarh: रद्द होने वाली 10 गाडियों की लिस्ट-

  • (1) 28 जून, 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • (2) 28 जून, 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • (3) 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • (4) 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • (5) 25 और 28 जून 2026 को गाडी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • (6) 26 और 29 जून 2026 को गाडी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • (7) 25 और 28 जून 2026 गाडी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • (8) 26 और 29 जून 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • (9) 26 और 29 जून 2026 को गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • (10) 28 जून 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी

  • (1) 25 और 28 जून 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से झारसुगुड़ा के लिए चलेगी. गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
  • (2) 25 एवं 28 जून 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर तक चलेगी. इसके अलावा बिलासपुर और गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
  • (3) 25 जून 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर बिलासपुर तक ही चलेगी. यह गाड़ी बिलासपुर और रायपुर के बीच रद्द रहेगी।

जुलाई में तीन दिन बदले मार्ग से चलेगी छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

वहीं झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बीना सेक्शन के बीच ललितपुर स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते गाड़ी 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया था, जिसे संशोधित किया गया है। अब उक्त तिथियों में (16 से 19 जुलाई तक) गाड़ी 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस व्हाया मथुरा-बयाना-कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल मार्ग होकर बिलासपुर आएगी।