
Indian Railways: समर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल बदला (पत्रिका फाइल फोटो)
रायपुर@हिमांशु शर्मा। Indian Railways Update News: रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 08867/08868 गोंदिया-रक्सौल-गोंदिया समर स्पेशल ट्रेन के कुछ स्टेशनों के समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है। यह संशोधन झारसुगुड़ा एवं रांची स्टेशनों के आगमन एवं प्रस्थान समय में किया गया है। इसके अलावा दोनों दिशाओं में इस गाड़ी का अतिरिक्त ठहराव की सुविधा हटिया एवं मूरी स्टेशनों में दिया जा रहा है।
इस दौरान रायपुर-डोंगरगढ़, डोंगरगढ़-रायपुर, डोंगरगढ़-गोंदिया, गोंदिया-डोंगरगढ़, गोंदिया-इतवारी, इतवारी-गोंदिया, इतवारी-बालाघाट तथा बालाघाट-इतवारी सहित कुल 8 मेमू/डेमू ट्रेनें 10 और 11 जून को रद्द रहेंगी। वहीं रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर (68705) 10 और 11 जून को केवल दुर्ग तक संचालित होगी और दुर्ग-डोंगरगढ़ खंड में रद्द रहेगी। इसी प्रकार डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर (68706) दुर्ग स्टेशन से ही संचालित होगी तथा डोंगरगढ़-दुर्ग खंड में इसका परिचालन नहीं होगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी लेने की अपील की है। रेलवे ने इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
Train Cancelled: ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल के अंतर्गत पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ यात्री गाड़ियां 20 जून तक प्रभावित रहेगी। इस दौरान दस ट्रेनों को पुरी के स्थान पर मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त/प्रारम्भ किया जाएगा।
Updated on:
11 Jun 2026 08:57 am
Published on:
11 Jun 2026 08:57 am
