26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर को मिला नया पिकनिक स्पॉट, ठकुराइन टोला घाट पर उमड़ी भीड़, लक्ष्मण झूला बना आकर्षण

Raipur Tourism: कुराइन टोला घाट पर रविवार को परिवारों और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। खारुन नदी में स्नान, नए लक्ष्मण झूले पर सेल्फी और नदी के बीच स्थित महादेव मंदिर में दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
3 min read
Google source verification
Chhattisgarh Tourism

टोलाघाट ठकुराइन टोला का लक्ष्मण झूला (Photo Patrika)

Chhattisgarh Tourism: त्रिलोचन मानिकपुरी। राजधानीवासियों के लिए ठकुराइन टोला घाट अब नया पसंदीदा पिकनिक डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। रविवार की छुट्टी का आनंद लेने बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंचे। सुबह से ही घाट पर चहल-पहल रही और शाम तक पर्यटकों की भीड़ जुटी रही। खारुन नदी में स्नान, प्राकृतिक वातावरण और नए बने लक्ष्मण झूले ने लोगों को खासा आकर्षित किया।

खारुन नदी में परिवार संग लिया स्नान का आनंद

रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ ठकुराइन टोला घाट पहुंचे। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने खारुन नदी में स्नान कर गर्मी और उमस से राहत महसूस की। नदी किनारे सुरक्षा के साथ लोग घंटों तक पानी में मस्ती करते नजर आए।

नया लक्ष्मण झूला बना सेल्फी प्वाइंट

घाट पर बनाया गया नया लक्ष्मण झूला पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। यहां लोगों ने सेल्फी और फोटो खिंचवाईं। झूले से खारुन नदी और आसपास का प्राकृतिक नजारा देखने के लिए दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रही।

नदी के बीच स्थित महादेव मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

खारुन नदी के बीच बने महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला।

नदी किनारे बना पिकनिक का माहौल

घाट के दोनों किनारों पर पहुंचे परिवारों ने पिकनिक का भरपूर आनंद लिया। कई लोग अपने साथ घर से भोजन बनाकर लाए थे, जबकि कुछ ने मौके पर ही भोजन तैयार किया। पेड़ों की छांव में बैठकर परिवारों ने समय बिताया और बच्चों ने खुले वातावरण में खेलकूद का आनंद लिया।

रायपुरवासियों के लिए बन रहा नया पर्यटन स्थल

ठकुराइन टोला घाट अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और बेहतर सुविधाओं के कारण धीरे-धीरे रायपुरवासियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से यह स्थान राजधानी के प्रमुख स्थानीय पर्यटन और पिकनिक स्थलों में शामिल होता दिखाई दे रहा है।

लक्ष्मण झूला बना नया आकर्षण

मंदिर परिसर में महादेव घाट की तर्ज पर लक्ष्मण झूले का निर्माण किया है, गया जो काफी आकर्षक है। पर्यटक इस झूले को देखने दूर-दूर से आ रहे है। जिससे ठकुराइन टोला आस्था के साथ पर्यटन का केंद्र बन गया है। इस झूले का लोकार्पण नहीं किया गया है, लेकिन फिर लोग यहां पहुंचकर आनंद ले रहे है। लक्ष्मण झूले से नदी पार कर मंदिर तक पहुंचना सुविधाजनक और रोमांचक बन जाएगा।

कैसे पहुंचें ठकुराइन टोला शिव मंदिर

यह मंदिर रायपुर से लगभग 18-20 किलोमीटर की दूरी पर, भांठागांव, दतरेंगा और परसदा होते हुए खट्टी ग्राम के पास स्थित है। खट्टी से खारून नदी तक एक सीसी रोड पहुंच मार्ग है। नदी पर बने पुल को पार करते ही संगम पर स्थित यह दिव्य मंदिर दिखाई देता है। अब यह स्थान केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर भी उभर रहा है। प्रकृति, श्रद्धा और संस्कृति के अद्भुत संगम के रूप में विकसित हो रहा यह मंदिर स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति प्रदान कर रहा है।