26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, नाली में पलटा वाहन, मची अफरा-तफरी

Raipur Accident news: टक्कर लगने के बाद वह कई फीट तक घिसटता हुआ सड़क किनारे नाली में जा गिरा। हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और ऑटो में सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।
2 min read
Google source verification
Accident News

कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर (photo Patrika)

Accident News: त्रिलोचन मानिकपुरी। रायपुर में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। भनपुरी चौक से पहले हनुमान मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत पुलिस जानकारी सामने नहीं आई है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सामने चल रहे ई-रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार भी कुछ दूरी पर जाकर रुकी। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत उसमें सवार कई लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और कार चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की। उनका कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन तेज गति से चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

दुर्ग जिले के भिलाई-3 थाना क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।