
ऑयल टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर दो सगे भाइयों की मौत (photo Patrika)
Chhattisgarh Accident: कोरबा जिले में आज बुधवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130) पर पोड़ी उपरोड़ा के पास एक तेज रफ्तार ऑयल टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी पर सवार भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, तीन बच्चे स्कूटी से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे पोड़ी उपरोड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर पहुंचे, पीछे से आ रहे एक ऑयल टैंकर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और तीनों बच्चे सड़क पर जा गिरे। हादसे में दो सगे भाइयों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
बस स्टैंड में (13 साल) बूटी गोस्वामी और (12 साल) दशरथ गोस्वामी के साथ एक और नाबालिग स्कूटी से सामान लेने आए थे। इस दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में कोनकोना बस्ती के गोस्वामी पारा निवासी बूटी और दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य नाबालिग विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया है। तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं। वहीं अन्य नाबालिग विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया है।
बांगो-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। यहां से गुजरने वाले यात्री बस समेत वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा। स्थिति गरमाने केब बाद बांगो पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने चर्चा कर प्रदर्शन खत्म करने की समझाइश दी।
तहसीलदार ने मौके पर ही पीड़ित परिवार को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। इसके बाद ग्रामीणों ने आखिरकार चक्काजाम समाप्त किया. पुलिस ने हाईवे पर यातायात बहाल कराया। मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Updated on:
15 Jul 2026 02:38 pm
Published on:
15 Jul 2026 01:44 pm
