2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Golf Championship: छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप की शुरुआत, इनामी राशि बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये की गई

Golf Championship: DP वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (DP वर्ल्ड PGTI) और छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव द्वारा पिछले महीने संयुक्त रूप से लॉन्च की गई SECL छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 3 से 6 फरवरी तक नया रायपुर स्थित भव्य फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिज़ॉर्ट में किया […]

3 min read
Google source verification

Golf Championship: DP वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (DP वर्ल्ड PGTI) और छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव द्वारा पिछले महीने संयुक्त रूप से लॉन्च की गई SECL छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 3 से 6 फरवरी तक नया रायपुर स्थित भव्य फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिज़ॉर्ट में किया जाएगा। यह टूर्नामेंट 2026 DP वर्ल्ड PGTI सीज़न का उद्घाटन टूर्नामेंट है।पिछले वर्ष पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता की इनामी राशि 1 करोड़ रुपये थी, जिसे इस वर्ष बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

टूर्नामेंट सप्ताह की शुरुआत 1 फरवरी को प्रो-एम इवेंट के साथ हो चुकी है। इस टूर्नामेंट के टाइटल पार्टनर SECL हैं, जबकि NTPC, NMDC और नया रायपुर इवेंट पार्टनर हैं। फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिज़ॉर्ट, नया रायपुर इस आयोजन का मेज़बान स्थल है। टूर्नामेंट में 126 पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता स्ट्रोक-प्ले फॉर्मेट में चार राउंड (प्रत्येक 18 होल) में खेली जाएगी।

दो राउंड के बाद शीर्ष 50 खिलाड़ी और टाई करने वाले खिलाड़ी कट में प्रवेश करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों में वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनु गंडास, अंगद चीमा और अर्जुन प्रसाद शामिल हैं। इसके अलावा नौ देशों से 16 विदेशी पेशेवर खिलाड़ी भी टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं।

पिछले सप्ताह PGTI ने DP वर्ल्ड के साथ एक ऐतिहासिक बहु-वर्षीय साझेदारी की घोषणा की, जिसके तहत वैश्विक लॉजिस्टिक्स कंपनी DP वर्ल्ड भारत के प्रमुख प्रोफेशनल गोल्फ टूर की टाइटल पार्टनर और ऑफिशियल अम्ब्रेला पार्टनर बनी है।छत्तीसगढ़ के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव जी ने कहा - “पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप की पहली कड़ी की शानदार सफलता के बाद, दूसरे संस्करण का आयोजन हमारी सरकार की गोल्फ खेल को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल आयोजनों के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ऐसे टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि पर्यटन, युवा सहभागिता और राज्य के समग्र विकास में भी योगदान देते हैं। इस तरह के प्रतिष्ठित आयोजन छत्तीसगढ़ की विश्वस्तरीय सुविधाओं, संगठनात्मक क्षमता और बढ़ती खेल संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं।”PGTI के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा - “छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के पहले संस्करण की सफलता ने राज्य में प्रोफेशनल गोल्फ के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाया।

हमें माननीय उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव , छत्तीसगढ़ सरकार और स्थानीय सहयोगियों के निरंतर समर्थन से दूसरे संस्करण के लिए लौटकर खुशी हो रही है। ऐसे टूर्नामेंट हमारे पेशेवर खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अवसर प्रदान करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ जैसे उभरते गोल्फिंग गंतव्यों में खेल के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।”PGTI के सीईओ अमनदीप जोहल ने कहा, “पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में PGTI के पहले सफल आयोजन के बाद, छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप PGTI कैलेंडर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बन चुकी है।

दूसरा संस्करण देशभर में गोल्फ को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, विशेष रूप से पारंपरिक केंद्रों से बाहर टियर-2 और टियर-3 शहरों में, जो माननीय प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के विज़न के अनुरूप है।इनामी राशि में 50% की वृद्धि कर इसे 1.5 करोड़ रुपये किया गया है, जिसमें विजेता को 22.5 लाख रुपये मिलेंगे, जो 2026 PGTI सीज़न की एक आदर्श शुरुआत है।

फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिज़ॉर्ट, नया रायपुर, छत्तीसगढ़ की नव-नियोजित राजधानी नवा रायपुर में स्थित है। यह गोल्फ कोर्स 450 एकड़ की झांझ झील के किनारे और लगभग 500 एकड़ के जंगल से घिरा हुआ है। इस कोर्स का पार 69 है।यह मध्य भारत का पहला 18-होल गोल्फ कोर्स है, जिसे ऑस्ट्रेलिया की पैसिफिक कोस्ट डिज़ाइन द्वारा डिज़ाइन किया गया है। पानी, बंकर और जोखिम-इनाम (रिस्क/रिवार्ड) वाले तत्वों के साथ यह कोर्स खिलाड़ियों के कौशल की सच्ची परीक्षा लेता है।

Story Loader