10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार नहीं बढ़ाएगी धान खरीदी की समयसीमा, गुस्से में किसान

- मुख्यमंत्री बोले- भाजपा हल्ला कर रही- अमरीका से लौटकर सीएम ने दिया बयान- धान खरीदी की तारीख आगे नहीं बढ़ाने के संकेत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Mithlesh Mishra

•

Updated: 21 Feb 2020, 11:16 PM IST

सरकार नहीं बढ़ाएगी धान खरीदी की समयसीमा, गुस्से में किसान

सरकार नहीं बढ़ाएगी धान खरीदी की समयसीमा, गुस्से में किसान

रायपुर. उत्पादन का बड़ा हिस्सा खरीदे बिना धान की सरकारी खरीदी बंद होने से कई जिलों में किसान गुस्से में हैं। कवर्धा में रायपुर-जबलपुर राजमार्ग पर दो दिनों से किसानों ने धरना दे रखा है। कांकेर में सैकड़ों किसानों ने चक्काजाम किया है। बीजापुर में भी जगह-जगह किसान सड़क रोककर बैठे हुए थे। किसान धान खरीदी की समय-सीमा 29 फरवरी करने की मांग कर रहे हैं। इधर, सरकार इसे किसानों का नहीं भाजपा का प्रदर्शन बता रही है।

अमरीका से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की तारीख आगे नहीं बढ़ाए जाने के संकेत दिए हैं। शुक्रवार को दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस साल हमने सर्वाधिक धान खरीदा है। ढाई लाख अधिक किसानों ने इस बार धान बेचा है। भाजपा को कुछ नहीं मिल रहा है, इसलिए हल्ला कर रहे हैं। बता दें कि १ दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी २० फरवरी तक चली। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का दावा है कि इस बार 82 लाख 80 हजार मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। इसके लिए किसानों को 14 हजार 751 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाना है। सरकार किसानों को 14 हजार 400 करोड़ रुपए का भुगतान कर चुकी है।